फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   NDTL will not be in the possession of Sports Ministry, lab will be brought under the protection of ICMR

खेल मंत्रालय के कब्जे में नहीं रहेगी एनडीटीएल, लैब को आईसीएमआर के संरक्षण में लाया जाएगा

Mon, 16 Nov 2020 08:17 AM IST
Rajeev Rai अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: Rajeev Rai Updated Mon, 16 Nov 2020 08:17 AM IST
सार

वाडा के नए नियम के बाद नेशनल डोप टेस्ट लैबोरेटरी मंत्रालय से निकलेगी

विज्ञापन
NDTL will not be in the possession of Sports Ministry, lab will be brought under the protection of ICMR
एनडीटीएल - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

वाडा से पहले से ही प्रतिबंधित चल रही नेशनल डोप टेस्ट लैबोरेटरी (एनडीटीएल) अब खेल मंत्रालय के नीचे नहीं रहेगी। लैब पर लगा प्रतिबंध जल्द हटे इसके लिए एनडीटीएल को इंडियन काउंसिल फॉर मेडिकल रिसर्च (आईसीएमआर) के संरक्षण में लाने की तैयारी शुरू कर दी है। यह सब वाडा के कहने पर ही किया जा रहा है। खेल मंत्रालय के कब्जे से निकलते ही लैब पर उसका कोई अधिकार नहीं रहेगा।

विज्ञापन


हाल ही में वाडा की ओर से निकाले गए इंटरनेशनल स्टैंडर्ड ऑफ लैबोरेटरीज (आईएसएल) में यह साफ किया है कि कोई भी वाडा से मान्यता प्राप्त लैब किसी भी सरकार के खेल मंत्रालय, विभाग या किसी विश्वविद्यालय के संरक्षण में नहीं रहेगी। वाडा का कहना है कि इनके संरक्षण में रहने से हितों का टकराव बनता है। हालांकि वाडा ने कहा है कि सरकारी संस्थानों से की जाने वाली आर्थिक मदद ली जा सकती है।
विज्ञापन


गवर्निंग बॉडी ने दी हरी झंडी :
सूत्र बताते हैं कि एनडीटीएल ने इसके लिए अपनी गवर्निंग बॉडी को बताकर प्रस्ताव रखा। इसमें कहा गया है कि निकट भविष्य में लैब को आईसीएमआर के संरक्षण में लाया जाएगा। इसके लिए जो भी औपचारिकताएं हैं उन्हें पूरा किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed