{"_id":"5c1bd4c7bdec2257267112ce","slug":"nba-pre-season-games-for-first-time-in-india","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत में पहली बार होंगे एनबीए के मुकाबले ","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
भारत में पहली बार होंगे एनबीए के मुकाबले
Thu, 20 Dec 2018 11:13 PM IST
Mukesh Jha
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mukesh Jha
Updated Thu, 20 Dec 2018 11:13 PM IST
विज्ञापन
nba
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेशनल बास्केटबॉल एसोसिएशन (एनबीए) के मुकाबले अब पहली बार भारत में भी होंगे। एनबीए के डिप्टी कमिश्नर मार्क टेटम ने कहा कि एनबीए प्री सीजन के दो मुकाबले अगले वर्ष चार व पांच अक्तूबर को मुंबई में होंगे। यह मैच सेक्रामेंटो किंग्स और इंडियाना पेसर्स के बीच खेले जाएंगे।
विज्ञापन
टेटम और एनबीए इंडिया के हेड यानिक कोलासो कहते हैं मुकाबले वैसे ही होंगे जैसे अमेरिका में कराए जाएंगे। इस दौरान स्टेडियम में बैठे प्रशंसकों को सीधे जोड़ा जाएगा और अमेरिका में आयोजन की तरह उनके बीच कई प्रतियोगिताएं कराई जाएंगी। पिछले कुछ वर्षों से एनबीए अपने मुकाबले भारत में कराने की कोशिश कर रहा है।
विज्ञापन
यह कारवां चीन तक पहुंच गया था जिसने अब भारत की दिशा ले ली। देशवासियों को एनबीए ड्राफ्ट (खरीद) में नंबर दो स्थान पर रहे सेक्रामेंटो किंग्स के मर्विन बेग्ले, ड्राफ्ट में नंबर पांच पर डि आरोन फॉक्स, बहामास के बडी हील्ड को खेलते हुए देखने को मिलेगा।
विज्ञापन
वहीं पेसर्स से इस साल ऑल स्टार खेलने वाले विक्टर ओलाडिपो, माइल्स टर्नर और लिथुआनिया के डोमांटास सबोनिस जैसे सितारे खेलने आएंगे। किंग्स के मालिक मुंबई से जुड़े विवेक रणदीव हैं। विवेक चाहते थे कि एनबीए के मुकाबले भारत में हों।