फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   NBA Match In Mumbai Is Historic Day For India-US Relations, Says PM Narendra Modi

भारत में NBA मैच के आयोजन से गदगद पीएम मोदी, भारत-अमेरिका रिश्तों के लिए बताया ऐतिहासिक

Sun, 06 Oct 2019 08:07 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Sun, 06 Oct 2019 08:07 AM IST
विज्ञापन
NBA Match In Mumbai Is Historic Day For India-US Relations, Says PM Narendra Modi
प्रधानमंत्री मोदी और एनबीए - फोटो : ट्विटर

अमेरिका की मशहूर बास्केटबॉल लीग NBA की भारत में धमक हो चुकी है। देश में पहली बार इसका आयोजन किया गया। मुंबई में शुक्रवार से शुरू हुए इन मुकाबलों को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जमकर समर्थन मिल रहा है। सोशल मीडिया साइट ट्विटर पर अपनी भावनाएं जाहिर करते हुए प्रधानमंत्री ने इस खेल को भारत-अमेरिका संबंधों के लिए ऐतिहासिक बताया।

विज्ञापन


प्रधानमंत्री ने ट्वीट में लिखा, 'कल भारत-अमेरिका संबंधों और भारतीय खेलों के लिए ऐतिहासिक दिन था। मुंबई ने पहली बार भारत में हुए एनबीए मैच की मेजबानी की। इंडियाना पेसर्स और सैक्रामेंटो किंग्स के बीच हुआ मैच खेल प्रेमियों के लिए सौगात था। दोनों टीमों को इस दिलचस्प मुकाबले के लिए बधाई।' पीएम ने इस ट्वीट में एनबीएइंडियागेम्स को हैश टैग भी किया।
विज्ञापन

 


पीएम मोदी ने इसके बाद एक और ट्वीट किया, 'बास्केटबॉल हमारे युवाओं में बेहद लोकप्रिय है। एनबीए मैचों ने खेलों में इस खेल की महान कड़ी जोड़ने के लिए यहां मंच तैयार कर दिया है। मुझे उम्मीद है कि अब ज्यादा से ज्यादा युवा बास्केटबॉल खेलेंगे और इस खेल के जरिए फिट इंडिया मूवमेंट (अभियान) में योगदान निभाएंगे।'
 


नरेंद्र मोदी ने एनबीए को एक खास संदेश लिखकर इस खेल से फिट इंडिया मूवमेंट में सहयोग मिलने की बात कही। बता दें कि देश के युवाओं में फिटनेस के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और खेल मंत्रालय ने फिट इंडिया अभियान की शुरुआत की है। इस मुहिम के तहत देश के लोगों को फिट रहने के नजरिए से आउटडोर खेल खेलने के प्रति प्रेरित किया जा रहा है।

देश में पहली बार मुंबई में एनबीए के मैच हुए। दोनों मैच एनबीए की दो टीमें सैक्रामेंटो किंग्स और इंडियाना पेसर्स के बीच खेले गए। शुक्रवार को पहले मैच में जहां इंडियाना पेसर्स सैक्रामेंटो किंग्स को 1 अंक के अंतर से मात दी तो शनिवार को हुए दूसरे मुकाबले में उसे 130-106 से जीत मिली।

अब नेशनल बास्केटबाल एसोसिएशन (एनबीए) का आगामी सत्र 22 अक्टूबर से शुरू होगा। पेसर्स की तरफ से एलाइज जानसन ने 17 अंक, जकार सैम्पसन ने 15 अंक, माइल्स टर्नर ने 12 अंक, जेरेमी लैंब ने 11 अंक तथा एडमंड समर और डोमनटेस सबोनिस ने दस दस अंक बनाए। मैच के दौरान एनएससीआई डोम स्टेडियम दर्शकों से खचाखच भरा हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed