फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   National Table Tennis championship: Snehit defeated Harmeet desai to reach semifinal; Sharath and Sathiyan too advance

टेबल टेनिस चैंपियनशिप: गत चैंपियन हरमीत को हराकर स्नेहित ने किया सबसे बड़ा उलटफेर

Tue, 23 Feb 2021 09:04 AM IST
Rajeev Rai हेमंत रस्तोगी, पंचकूला
हेमंत रस्तोगी, पंचकूला Published by: Rajeev Rai Updated Tue, 23 Feb 2021 09:04 AM IST
सार

सेमीफाइनल में अब साथियान से होगा सामना

विज्ञापन
National Table Tennis championship: Snehit defeated Harmeet desai to reach semifinal; Sharath and Sathiyan too advance
टेबल टेनिस - फोटो : social media

विस्तार

सुरावज्जुला फिडेल रफीक स्नेहित यह वह नाम है जिन्होंने राष्ट्रीय टेबल टेनिस चैंपियनशिप में गत विजेता हरमीत देसाई को बाहर कर अब तक का सबसे बड़ा उलटफेर किया। दो साल पहले यूथ राष्ट्रीय चैंपियन बनने वाले स्नेहित ने सोमवार को पहली बार राष्ट्रीय चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में जगह बनाई। स्नेहित ने इससे पहले अपने आदर्श शरत कमल को नार्थ जोन चैंपियनशिप में हराया था।

विज्ञापन


स्नेहित ने प्री क्वार्टर में हरमीत को 11-9, 11-7,11-9, 11-5 और क्वार्टर फाइनल में सुष्मित श्रीराम को 8-11, 12-10, 11-9, 11-8, 11-3 से हराकर अंतिम चार में सेमीफाइनल में जगह बनाई। यहां वह जी साथियान से खेलेंगे जिन्होंने सानिल शेट्टी को 11-9, 11-9, 11-13, 11-8, 11-6 से मात दी। इससे पहले साथियान ने अंतिम 16 में सार्थक गांधी को 4-2 से हराया।
विज्ञापन


जान बचाने वाले दोस्त का नाम जोड़ दिया बेटे के नाम से: 
पत्रकारों के परिवार से संबंधित स्नेहित के नाम में सभी धर्मों को जगह दी गई है। उनके पिता एस रामू के मुताबिक वह क्यूबा के दिवंगत राष्ट्रपति फिदेल कास्त्रो का सम्मान करते हैं। इस वजह से उनका नाम बेटे के नाम में शामिल किया। वह इंटर यूनिवर्सिटी तक बैडमिंटन खेले हैं। उनका कॅरिअर जब बनने वाला था तब उन्हें घातक चोट लग गई। चोट से उबारने के लिए रफीक नाम के दोस्त ने उन्हें अपना लिगामेंट दिया। यह त्याग वह नहीं भूल पाए और रफीक का नाम बेटे के नाम में जोड़ दिया। स्नेहित के माता-पिता पत्रकार हैं तो बहन भी पत्रकारिता कर रही हैं। दादी भी पत्रकार रही हैं। स्नेहित मॉस कम्यूनिकेशन के फाइनल वर्ष के छात्र हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


शरत व मानव होंगे आमने-सामने
अपने दसवें राष्ट्रीय खिताब के लिए प्रयासरत शरत कमल ने एंथोनी अमलराज को 11-8, 11-3, 5-11, 13-11, 11-2 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। जहां उनका सामना मानव ठक्कर से होगा। मानव ने बंगाल के रोनित भांजा को 11-7, 12-10, 10-12, 12-10, 11-6 से पराजित किया। शरत ने प्री क्वार्टर में सौगथ सरकार को 4-2 से हराया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed