फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   National Sports Awards Selection Process Delayed due to tokyo olympics

National Sports Awards: ओलंपिक से उम्मीदें, राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों की चयन प्रक्रिया में हो सकती है देरी

Mon, 12 Jul 2021 03:03 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rajeev Rai Updated Mon, 12 Jul 2021 03:03 PM IST
सार

राष्ट्रीय खेल पुरस्कार विजेताओं के चयन की प्रक्रिया को इस साल ओलंपिक खेलों के बाद तक स्थगित किया जा सकता है जिससे कि टोक्यो खेलों के पदक विजेताओं के नाम पर भी चयन पैनल विचार कर सके। 

विज्ञापन
National Sports Awards Selection Process Delayed due to tokyo olympics
राष्ट्रीय खेल पुरस्कार - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राष्ट्रीय खेल पुरस्कार को लेकर खेल मंत्रालय ने प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसके लिए खिलाड़ियों के नाम की चर्चा भी शुरू हो चुकी है। हालांकि आगामी टोक्यो ओलंपिक को देखते हुए इस बार के समारोह के आयोजन में देरी हो सकती है।

विज्ञापन


खेल मंत्रालय के सूत्र के मुताबिक, राष्ट्रीय खेल पुरस्कार विजेताओं के चयन की प्रक्रिया को इस साल ओलंपिक खेलों के बाद तक स्थगित किया जा सकता है जिससे कि टोक्यो खेलों के पदक विजेताओं के नाम पर भी चयन पैनल विचार कर सके। 
विज्ञापन


गौरतलब है कि ये पुरस्कार हर साल देश के राष्ट्रपति 29 अगस्त को राष्ट्रीय खेल दिवस के मौके और महान हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद की जयंती पर देते हैं। वहीं इस बार के ओलंपिक का आयोजन 23 जुलाई से आठ अगस्त तक किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


खेल मंत्रालय के एक सूत्र ने पीटीआई को बताया, ‘हमें पहले ही इस साल के राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों के लिए नामांकन मिल गए हैं। फिलहाल नामांकन की तारीख निकल चुकी है। लेकिन हमारी पिछली बैठक में हमने इस साल के पुरस्कारों के लिए ओलंपिक पदक विजेताओं के नाम पर विचार करने पर चर्चा की थी, अगर कोई पदक जीतता है तो।’

उन्होंने कहा, ‘ओलंपिक आठ अगस्त को खत्म होंगे इसलिए पुरस्कार विजेताओं के चयन की प्रक्रिया में विलंब हो सकता है।’

ओलंपिक आठ अगस्त को खत्म होंगे और अगर चयन पैनल खेलों के खत्म होने के 10 दिन के भीतर नामों को अंतिम रूप नहीं देता है तो वैसे भी समारोह में विलंब होगा।

सूत्र ने कहा, ‘इस मुद्दे पर हम जल्द ही अंतिम फैसला करेंगे। इस पर फैसला करने के लिए हमने ओलंपिक के तुरंत बाद एक और बैठक की योजना बनाई है। अगर हमारा कोई खिलाड़ी ओलंपिक पदक जीतता है तो निश्चित तौर पर उसके नाम पर विचार होगा।’

उन्होंने कहा, ‘अगर हम ओलंपिक के बाद एक हफ्ते या 10 दिन के भीतर बैठक का आयोजन कर पाए तो पुरस्कार 29 अगस्त को दिए जाएंगे, नहीं तो इसमे कुछ दिन का विलंब हो सकता है।’

बता दें कि कोविड-19 महामारी के बीच कड़े स्वास्थ्य सुरक्षा नियमों के बीच होने वाले ओलंपिक खेलों में भारत के 120 से अधिक खिलाड़ी पदक के लिए चुनौती पेश करेंगे। खेलों के दौरान दर्शकों को स्टेडियम में आने की स्वीकृति नहीं होगी।

बात करें राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों के नामांकन की प्रक्रिया की तो दो बार विस्तार के बाद यह पांच जुलाई को खत्म हुई। महामारी को देखते हुए आवेदकों को स्व-नामांकन की स्वीकृति दी गई जबकि राष्ट्रीय महासंघों ने भी अपनी प्राथमिकताएं भेजी। पिछले साल इन पुरस्कारों की इनामी राशि में इजाफा किया गया था। महामारी के कारण पिछले साल पुरस्कार समारोह का आयोजन आनलाइन किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed