फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   National Shooting Trials: Rahi Sarnobat becomes winner after defeating Manu Bhaker, Lakshya and Rajeshwari wins in trap event

राष्ट्रीय निशानेबाजी ट्रायल्स: मनु को पछाड़कर राही बनीं विजेता, ट्रैप स्पर्धा में लक्ष्य और राजेश्वरी की जीत

Thu, 14 Jan 2021 10:33 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rajeev Rai Updated Thu, 14 Jan 2021 10:33 AM IST
सार

  • राष्ट्रीय निशानेबाजी ट्रायल्स में महिलाओं की 25 मीटर पिस्टल स्पर्धा में तीसरे स्थान पर रहीं भाकर
  • ट्रैप स्पर्धा में लक्ष्य और राजेश्वरी ने मारी बाजी

विज्ञापन
National Shooting Trials: Rahi Sarnobat becomes winner after defeating Manu Bhaker, Lakshya and Rajeshwari wins in trap event
rahi sarnobat

विस्तार

एशियाई खेलों की चैंपियन और टोक्यो ओलंपिक के लिए क्वालिफाई कर चुकी राही सरनोबत ने राष्ट्रीय निशानेबाजी ट्रायल्स में महिलाओं की 25 मीटर पिस्टल स्पर्धा का खिताब जीता। सरनोबत ने फाइनल्स में ओलंपिक का कोटा पा चुकी युवा निशानेबाज मनु भाकर, चिंकी यादव, अनुभवी अनुराज सिंह और अनीसा सैय्यद को हराया। 

विज्ञापन


सरनोबत 50 में से 36 अंक लेकर विजेता बनी जबकि मध्य प्रदेश की चिंकी (34) दूसरे और मनु (27) तीसरे स्थान पर रही। हरियाणा की मनु क्वालिफाइंग में शीर्ष पर रही थी। 
विज्ञापन


ट्रैप स्पर्धा में पुुरुष वर्ग में लक्ष्य शेरोन और महिलाओं में राजेश्वरी कुमारी विजेता बने। हरियाणा के लक्ष्य ने फाइनल में राजस्थान के आदिराज राठौड़ को 46-42 से हराया। तेलंगाना के कायनान चेनाई जोरावर सिंह के बाद चौथे स्थान पर रहे। महिलाओं में पंजाब की राजेश्वरी (43) पहले और बिहार की श्रेयसी सिंह (36) दूसरे स्थान पर रही। जूनियर ट्रैप में उत्तराखंड के शपथ भारद्वाज ने लड़कों जबकि दिल्ली की कीर्ति गुप्ता ने लड़कियों का खिताब जीता।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed