{"_id":"61a967299d93ee5d3a72c28e","slug":"national-shooting-championship-shreyasi-singh-of-bihar-won-the-title-of-trap-event-for-the-second-time-in-a-row","type":"story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्रीय निशानेबाजी चैंपियनशिप : बिहार की श्रेयसी सिंह ने लगातार दूसरी बार जीता खिताब, प्रगति और शगुन दूसरे व तीसरे स्थान पर रहीं","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
राष्ट्रीय निशानेबाजी चैंपियनशिप : बिहार की श्रेयसी सिंह ने लगातार दूसरी बार जीता खिताब, प्रगति और शगुन दूसरे व तीसरे स्थान पर रहीं
Fri, 03 Dec 2021 06:09 AM IST
Kuldeep Singh
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पटियाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पटियाला
Published by: Kuldeep Singh
Updated Fri, 03 Dec 2021 06:09 AM IST
सार
बिहार की श्रेयसी सिंह शॉटगन) चैंपियनशिप में महिलाओं की ट्रैप स्पर्धा का खिताब जीता। यह 30 वर्षीय श्रेयसी का कुल पांचवां व्यक्तिगत राष्ट्रीय खिताब है। मध्यप्रदेश की प्रगति दुबे (31) और ओएनजीसी की शगुन चौधरी (27) क्रमश: दूसरे और तीसरे स्थान पर रहीं।
विज्ञापन
बिहार की श्रेयसी सिंह
विस्तार
बिहार की श्रेयसी सिंह ने लगातार दूसरे साल राष्ट्रीय निशानेबाजी (शॉटगन) चैंपियनशिप में महिलाओं की ट्रैप स्पर्धा का खिताब जीता। यह 30 वर्षीय श्रेयसी का कुल पांचवां व्यक्तिगत राष्ट्रीय खिताब है।
विज्ञापन
राष्ट्रमंडल खेलों की मौजूदा चैंपियन श्रेयसी ने फाइनल में 34 अंक बनाकर विजेता बनीं। मध्यप्रदेश की प्रगति दुबे (31) और ओएनजीसी की शगुन चौधरी (27) क्रमश: दूसरे और तीसरे स्थान पर रहीं। जूनियर ट्रैप में दिल्ली की आद्या त्रिपाठी (38) ने राज्य की ही दिव्या सिंह (36) को पछाड़कर स्वर्ण जीता। भव्या त्रिपाठी (28) तीसरे स्थान पर रही।
विज्ञापन