फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   National Open Athletics Championships: These runners will be in focus at the National Open Athletics Champions

National Open Athletics C'ships: राष्ट्रीय ओपन एथलेटिक्स चैंपियनशिप में इन धावकों पर रहेगी नजर, जानें

Fri, 26 Sep 2025 08:48 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Fri, 26 Sep 2025 08:48 PM IST
सार

ओडिशा के धावक अनिमेष कुजूर इस प्रतियोगिता में भाग नहीं लेंगे क्योंकि उन्होंने हाल ही में टोक्यो में हुई विश्व चैंपियनशिप में भाग लिया था। कुजूर 100 मीटर और 200 मीटर में राष्ट्रीय रिकॉर्ड धारक हैं।

विज्ञापन
National Open Athletics Championships: These runners will be in focus at the National Open Athletics Champions
एथलेटिक्स - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अगले साल होने वाले एशियाई खेलों के लिए चार गुणा 100 मीटर रिले टीम के गठन के मद्देनजर शनिवार से यहां शुरू हो रही चार दिवसीय राष्ट्रीय ओपन एथलेटिक्स चैंपियनशिप में धावकों के प्रदर्शन पर ज्यादा ध्यान रहेगा।
विज्ञापन


ओडिशा के धावक अनिमेष कुजूर इस प्रतियोगिता में भाग नहीं लेंगे क्योंकि उन्होंने हाल ही में टोक्यो में हुई विश्व चैंपियनशिप में भाग लिया था। कुजूर 100 मीटर और 200 मीटर में राष्ट्रीय रिकॉर्ड धारक हैं।
विज्ञापन


राष्ट्रीय एथलेटिक्स के मुख्य कोच राधाकृष्णन नायर ने कहा, '2026 एशियाई खेलों की तैयारी के लिए राष्ट्रीय चार गुणा 100 मीटर रिले टीम के लिए पुरुष और महिला वर्ग में 100 मीटर के संभावित खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा।'
विज्ञापन
विज्ञापन


नायर ने कहा कि चैंपियनशिप के दौरान चुने जाने वाले शीर्ष छह धावकों के अलावा भारतीय एथलेटिक्स महासंघ (एएफआई) 2025 में समग्र प्रदर्शन के आधार पर चार गुणा 100 मीटर रिले समूह में दो और एथलीटों को शामिल करेगा।

नायर ने कहा, '2026 एशियाई खेलों की तैयारी के लिए शीर्ष धावक एक ही छत्र के नीचे होंगे। पुरुषों की टीम मुंबई में रहेगी जबकि महिलाओं की टीम त्रिवेंद्रम में होगी।' एशियाई खेल जापान में 19 सितंबर से 14 अक्टूबर 2026 तक आयोजित किए जाएंगे। पुरुषों की 100 मीटर स्पर्धा के लिए 40 धावकों ने पंजीकरण कराया है।


तमिलनाडु के रघुल कुमार जी, सेना के पूर्व राष्ट्रीय रिकॉर्ड धारक मणिकांत होब्लीधर और रेलवे का प्रतिनिधित्व करने वाले अमलान बोरगोहेन जैसे शीर्ष धावक इस स्पर्धा में चुनौती पेश करेंगे।पुरुषों वर्ग का पोल वॉल्ट, महिलाओं की चक्का फेंक और महिलाओं की त्रिकूद प्रतियोगिताएं शनिवार को होंगी। इस घरेलू ट्रैक एवं फील्ड प्रतियोगिता में 700 से अधिक एथलीट हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed