फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   National Games 2025 Round Up: Dhinidhi dominates in swimming, Manipur tops the table

National Games 2025: धीनिधि ने तैराकी में दबदबा कायम किया, मणिपुर तालिका में शीर्ष पर पहुंचा

Sat, 01 Feb 2025 08:26 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sat, 01 Feb 2025 08:26 AM IST
सार

खेलों में महाशक्ति के तौर पर पहचान बना चुके मणिपुर ने भारोत्तोलन और वुशु में एक-एक स्वर्ण सहित आठ पदक जीतकर कुल 19 (नौ स्वर्ण, सात रजत, तीन कांस्य) पदक जीते। सेना के पास भी नौ स्वर्ण है, लेकिन उसके कुल पदकों की संख्या मणिपुर से एक कम है।

विज्ञापन
National Games 2025 Round Up: Dhinidhi dominates in swimming, Manipur tops the table
धिनिधि देसिंघु - फोटो : Twitter

विस्तार

प्रतिभाशाली तैराक धीनिधि देसिंघु ने 38वें राष्ट्रीय खेलों में अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखा है। 14 वर्षीय इस तैराक ने शुक्रवार को महिलाओं की 50 मीटर फ्रीस्टाइल स्पर्धा में जीत के साथ चौथा स्वर्ण पदक हासिल किया। वहीं, मणिपुर की एस बिंद्यारानी देवी ने भारोत्तोलन में राष्ट्रीय रिकॉर्ड कायम कर अपने छोटे राज्य को इन खेलों की पदक तालिका में शीर्ष पर पहुंचाने में अहम योगदान दिया।
विज्ञापन


इन खेलों में महाशक्ति के तौर पर पहचान बना चुके मणिपुर ने भारोत्तोलन और वुशु में एक-एक स्वर्ण सहित आठ पदक जीतकर कुल 19 (नौ स्वर्ण, सात रजत, तीन कांस्य) पदक जीते। सेना के पास भी नौ स्वर्ण है, लेकिन उसके कुल पदकों की संख्या मणिपुर से एक कम है। सेना की टीम एक दिन पहले चौथे पायदान पर थी लेकिन अब दूसरे स्थान पर पहुंच गयी। उन्होंने शुक्रवार को पांच स्वर्ण सहित कुल 18 (नौ स्वर्ण, छह रजत, तीन कांस्य) सहित नौ पदक जोड़े।
विज्ञापन


एक दिन पहले तक शीर्ष पर काबिज कर्नाटक कुल 17 पदक (नौ स्वर्ण, चार रजत, चार  कांस्य) के साथ दो स्थान गिरकर तीसरे स्थान पर आ गया। महाराष्ट्र ने भी शुक्रवार को नौ पदक जोड़े और उनकी कुल संख्या 32 (सात स्वर्ण, 16 रजत, नौ कांस्य) है। महाराष्ट्र के पास सबसे ज्यादा पदक है लेकिन स्वर्ण पदक की संख्या कम है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कर्नाटक का प्रतिनिधित्व करने वाली धीनिधि ने हलद्वानी 26.96 सेकंड के समय के साथ पहला स्थान हासिल किया, जबकि उनकी टीम की साथी नीना वेंकटेश ने कांस्य (27.34 सेकंड) और महाराष्ट्र की अवंतिका चव्हाण ने रजत (27.28 सेकंड) जीता। पेरिस ओलंपिक में भारत की सबसे कम उम्र की खिलाड़ी रही धीनिधि ने इससे पहले महिलाओं की 200 मीटर फ्रीस्टाइल, 100 मीटर बटरफ्लाई और 4 गुणा 100 मीटर फ्रीस्टाइल रिले में जीत हासिल कर मौजूदा खेलों में अब तक असाधारण प्रदर्शन किया है।

कर्नाटक के शॉन गांगुली ने पुरुषों की 400 मीटर मेडले में 4:29.10 मिनट के समय के साथ स्वर्ण पदक जीता, जबकि गुजरात के आर्यन नेहरा (4:31.81) और मध्य प्रदेश के अद्वैत पेज (4:35.83) ने क्रमशः रजत और कांस्य हासिल किया। महाराष्ट्र के मिहिर अंब्रे ने पुरुषों की 50 मीटर फ्रीस्टाइल (23.29 सेकेंड) में स्वर्ण पदक जीता, जबकि कर्नाटक के दो बार के ओलंपियन श्रीहरि नटराज (23.37 सेकेंड) दूसरे और तमिलनाडु के जोशुआ थॉमस (23.40 सेकेंड) तीसरे स्थान पर रहे।

ऋषभ दास ने पुरुषों की 200 मीटर बैकस्ट्रोक में 2:03.34 मिनट का समय लेकर महाराष्ट्र के स्वर्ण पदक में इजाफा किया, जबकि तमिलनाडु के निथिक नाथेला (2:04.75) और गुजरात के देवांश परमार (2:06.56) ने रजत और कांस्य पदक जीता। मणिपुर की स्टार भारोत्तोलक बिंद्यारानी देवी ने महिलाओं के 55 किग्रा वर्ग के स्नैच में राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाकर स्वर्ण पदक जीता।

तमिलनाडु के एन अजित ने शुक्रवार को यहां पुरुषों के 73 किग्रा वर्ग में लगातार तीसरा स्वर्ण पदक जीतकर राष्ट्रीय खेलों के इतिहास में अपना नाम दर्ज करा लिया। गुजरात और गोवा में राष्ट्रीय खेलों में दबदबा बनाने के बाद अजित ने उत्तराखंड में भी शीर्ष स्थान हासिल किया। राष्ट्रमंडल खेलों की रजत पदक विजेता बिंद्यारानी ने स्नैच में अपने अंतिम प्रयास में 88 किग्रा वजन उठाकर मीराबाई चानू का 86 किग्रा का रिकॉर्ड तोड़ा।

मीराबाई का पसंदीदा वजन वर्ग हालांकि 49 किग्रा है और उन्होंने कुछ समय के लिए 55 किग्रा में भाग लिया था। बिंद्यारानी का दबदबा क्लीन एवं जर्क में भी जारी रहा, जहां उन्होंने अपने आखिरी प्रयास में 113 किग्रा वजन उठाकर वापसी की। इस तरह से उन्होंने कुल 201 किग्रा वजन उठाया जो उनके राष्ट्रीय रिकॉर्ड 202 किग्रा से सिर्फ एक किलोग्राम कम है। बिंद्यारानी के नाम पर अब महिलाओं के 55 किग्रा वर्ग में तीनों राष्ट्रीय रिकॉर्ड स्नैच, क्लीन एवं जर्क और कुल योग दर्ज हैं।

बिद्यारानी ने कहा, 'मैं इस प्रतियोगिता के लिए अच्छी तरह से तैयार थी और मैं अपने प्रदर्शन से खुश हूं। अपने नाम पर कोई रिकॉर्ड दर्ज करना हमेशा अच्छा लगता है। यह अच्छा है कि अब स्नैच और क्लीन एंड जर्क दोनों रिकॉर्ड मेरे नाम पर हैं।' बंगाल की शरबानी दास ने रजत पदक जबकि मणिपुर की नीलम देवी ने कांस्य पदक जीता। इस तरह से मणिपुर इस स्पर्धा में दो पदक हासिल करने में सफल रहा।

विश्व जूनियर चैंपियन पार्थ माने ने निशानेबाजी प्रतियोगिता में पुरुषों की 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा में महाराष्ट्र के अपने साथी रुद्राक्ष पाटिल को पीछे छोड़कर स्वर्ण पदक जीता। सेना के किरण जाधव ने कांस्य पदक जीता। महाराष्ट्र के 17 वर्षीय निशानेबाज माने ने फाइनल में शानदार प्रदर्शन करते हुए एक सीरीज को छोड़कर हर सीरीज में बढ़त बनाए रखी।

माने ने कुल 252.6 अंक बनाए, जो पिछले साल पेरिस ओलंपिक में इस स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने वाले निशानेबाज के प्रदर्शन से 0.4 अंक बेहतर है। पाटिल ने अपने अंतिम चार शॉट में 42.2 अंक बनाए लेकिन माने ने 42.4 अंक बनाकर उन्हें करारा जवाब दिया और अपने नाम पर स्वर्ण पदक पक्का किया।

पंजाब के अर्जुन बबूता चौथे, दिल्ली के पार्थ मखीजा पांचवें और सेना के संदीप सिंह छठे स्थान पर रहे। हरियाणा की पुरुष टीम ने रग्बी सेवंस स्पर्धा में फाइनल में महाराष्ट्र को हराया, जबकि ओडिशा की महिला टीम ने बिहार को हराकर स्वर्ण पदक की हैट्रिक पूरी की। हरियाणा ने पुरुषों के फाइनल में महाराष्ट्र को 22-7 से हराया, जबकि महिलाओं के फाइनल में ओडिशा ने बिहार को 29-5 से रौंदा।


महाराष्ट्र ने मैच की शुरुआत में हरियाणा को बड़ी चुनौती दी और एक समय स्कोर 7-7 की बराबरी पर था। हरियाणा ने हालांकि इसके बाद अपने खेल के स्तर को ऊंचा करते हुए महाराष्ट्र को कोई मौका नहीं दिया।बिहार ने गोवा में हुए राष्ट्रीय खेलों में ओडिशा की महिला टीम को 12-7 से हराया था लेकिन शुक्रवार को फाइनल में बिहार के प्रदर्शन में निरंतरता की कमी रही और ओडिशा ने आसानी से जीत दर्ज कर ली। पुरुषों के कांस्य पदक मैच में ओडिशा ने 0-10 से पिछड़ने के बाद शानदार वापसी करते हुए पश्चिम बंगाल को 26-10 से मात दी। महिलाओं के तीसरे स्थान के मैच में महाराष्ट्र ने दिल्ली को 17-10 से हराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed