{"_id":"5e8d2ec28ebc3e773d1886e1","slug":"nada-will-organize-anti-doping-online-class-for-sportsperson","type":"story","status":"publish","title_hn":"खिलाड़ियों की लगेगी एंटी डोपिंग पाठशाला, नाडा लगाएगा क्लास","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
खिलाड़ियों की लगेगी एंटी डोपिंग पाठशाला, नाडा लगाएगा क्लास
Wed, 08 Apr 2020 07:24 AM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rajeev Rai
Updated Wed, 08 Apr 2020 07:24 AM IST
सार
- ओलंपिक की तैयारियों में जुटे खेल संघों को एंटी डोपिंग कार्योक्रम में शामिल होने को कहा
- खेल संघों को खिलाड़ियों को खुद के खर्च पर भेजने से एतराज
विज्ञापन
DOPE TEST
विस्तार
कोरोना वायरस के चलते बंद पड़ी खेल गतिविधियों में डोपिंग के बढने की चिंता वर्ल्ड एंटी डोपिंग एजेंसी तक जता चुकी है। नेशनल एंटी डोपिंग एजेंसी (नाडा) ने भी इस दौरान डोपिंग की गतिविधियों पर लगाम कसने के लिए ओलंपिक की तैयारियों में जुटे खिलाड़ियों, कोच और सपोर्ट स्टाफ को अपने ऑफिस में बुलाकर उन्हें एंटी डोपिंग गतिविधियों के खिलाफ जागरूक करने का फैसला लिया है। नाडा ने जल्द से जल्द खेल संघों से अपना कार्यक्रम भेजने को कहा है। हालांकि खेल संघों को नाडा का यह कदम पसंद नहीं आ रहा है। खेल संघों का कहना है कि अब तक लॉक डाउन खुलने को लेकर स्थिति साफ नहीं है। ऊपर से खिलाड़ियों को अपने खर्च पर दिल्ली जाना होगा और खुद ही रहने-खाने की व्यवस्था करनी होगी।
विज्ञापन
प्रत्येक खेल संघ का नाडा अलग से तीन घंटे का सत्र लेगा। इस सत्र के आधार पर नाडा खेल संघों से खिलाड़ियों को साल 2020-21 में डोपिंग के खिलाफ कदम उठाने के लिए कहेगी। एक सत्र में 40 खिलाड़ियों, कोच और सपोर्ट स्टाफ को शामिल होने के लिए कहा गया है। नाडा ने एथलेटिक्स, वूशु, कबड्डी, शूटिंग, कुश्ती, बॉक्सिंग, वेटलिफ्टिंग, जूडो जैसे खेल संघों को आमंत्रित किया है। खेल संघों का कहना है कि नाडा का कदम ठीक है, लेकिन दूर-दराज शहरों से खिलाड़ियों का नाडा ऑफिस आना और अपने खर्च पर ठहरना संभव नहीं होगा। हां, जो खिलाड़ी दिल्ली में हैं उन्हें इसमें भेजा जा सकता है।
विज्ञापन
110 खिलाड़ियों को दी ऑन लाइन एंटी डोपिंग क्लास
नाडा ने इस दौरान अपने रजिस्टर्ड टेस्टिंग (आरटीपी) पूल में शामिल 110 खिलाड़ियों को ऑन लाइन एंटी डोपिंग क्लास में शामिल होने की जिम्मेदारी दी है। नाडा ने इन खिलाड़ियों से कहा है कि वाडा की वेबसाइट पर एंटी डोपिंग ई लर्निंग एप है। इस एप से खिलाड़ी से जुड़ें। इसमें एंटी डोपिंग क्वीज भी कराई जाती है, जिसमें प्रमाण पत्र भी मिलता है।
विज्ञापन