{"_id":"5f5f7bd49fc7ce61016c1669","slug":"monsoon-session-2020-rajya-sabha-congrets-congrats-indian-chess-team","type":"story","status":"publish","title_hn":"मानसून सत्र के पहले दिन राज्यसभा ने भारतीय शतरंज टीम को दी बधाई ","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
मानसून सत्र के पहले दिन राज्यसभा ने भारतीय शतरंज टीम को दी बधाई
Mon, 14 Sep 2020 07:51 PM IST
मुकेश कुमार झा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Mon, 14 Sep 2020 07:51 PM IST
विज्ञापन
राज्यसभा का मानसून सत्र
- फोटो : pti
राज्यसभा ने मानसून सत्र के पहले दिन सोमवार को भारतीय शतरंज टीम को बधाई दी। बता दें कि हाल ही में भारतीय टीम रूस के साथ फिडे शतरंज ओलंपियाड की संयुक्त चैंपियन रही और उसने पहली बार स्वर्ण पदक हासिल किया।
विज्ञापन
सभापति एम वेंकैया नायडू ने सदन में इसका जिक्र किया और कहा कि वह अपनी ओर से तथा सदन की ओर से भारतीय टीम को बधाई देते हैं। इस प्रतियोगिता का ऑनलाइन आयोजन 24 जुलाई से 30 अगस्त के बीच किया गया था।
विज्ञापन
वी संतोष गुजराती नीत भारतीय शतरंज टीम में विश्वनाथन आनंद, पी हरिकृष्ण, अरविंद चित्रम्बम, निहाल सरीन, प्रज्ञानानंद आर, कोनेरू हंपी, द्रोणवल्ली हरिका, भक्ति कुलकर्णी, वैशाली आर, वंतिका अग्रवाल और दिव्या देशमुख शामिल थे।
विज्ञापन