{"_id":"5f0ef6548ebc3e6351428c7c","slug":"mohammedan-sporting-football-club-ties-up-willis-plaza-for-i-league-second-division","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोहम्मडन स्पोर्टिंग क्लब ने आई लीग सेकेंड डिवीजन के लिए विलिस प्लाजा से करार किया","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
मोहम्मडन स्पोर्टिंग क्लब ने आई लीग सेकेंड डिवीजन के लिए विलिस प्लाजा से करार किया
Wed, 15 Jul 2020 05:58 PM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rajeev Rai
Updated Wed, 15 Jul 2020 05:58 PM IST
विज्ञापन
Football
- फोटो : पेक्सेल्स
मोहम्मडन स्पोर्टिंग फुटबॉल क्लब ने ईस्ट बंगाल के पूर्व फारवर्ड विलिस प्लाजा के साथ आगामी आई लीग सेकेंड डिवीजन के लिए अनुबंध करने की घोषणा की है। बुधवार को क्लब ने त्रिनिदाद एवं टोबैगो के इस खिलाड़ी को अपने साथ जोड़ने की जानकारी दी।
विज्ञापन
विलिस ने अपना सफर 2016-17 में ईस्ट बंगाल से शुरू किया था और फिर वह चर्चिल ब्रदर्स से जुड़ गये थे। त्रिनिदाद एवं टोबैगो के विलिस इस तरह आई लीड सेकेंड डिवीजन के लिए जुड़ने वाले क्लब के दूसरे विदेशी खिलाड़ी बने।
विज्ञापन
विलिस ने कहा, ‘मोहम्मडन स्पोर्टिंग क्लब के साथ करार करके खुश हूं। यह शानदार क्लब है जिसमें कई शीर्ष खिलाड़ी और जुनूनी प्रशंसक मौजूद हैं। मैं क्लब के लिए गोल करना चाहता हूं और क्लब को आई लीग के लिए क्वालीफाई करने में मदद करना चाहता हूं।'
विज्ञापन