फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Mirabai Chanu wins gold in Singapore Weightlifting International tournament, qualifies for CWG in new 55kg weight category

Singapore Weightlifting International: मीराबाई चानू ने जीता गोल्ड, राष्ट्रमंडल खेल 2022 के लिए किया क्वालीफाई

Fri, 25 Feb 2022 05:40 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rajeev Rai Updated Fri, 25 Feb 2022 05:40 PM IST
सार

भारत की स्टार महिला वेटलिफ्टर और टोक्यो ओलंपिक की रजत पदक विजेता मीराबाई चानू ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 के लिए क्वालीफाई कर लिया है। मीराबाई ने शुक्रवार को सिंगापुर भारोत्तोलन इंटरनेशनल टूर्नामेंट में स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया। इस जीत के साथ ही वह अब बर्मिंघम में होने वाले राष्ट्रमंडल खेलों के 55 किग्रा भार वर्ग में अपनी दावेदारी पेश करेंगी। 

विज्ञापन
Mirabai Chanu wins gold in Singapore Weightlifting International tournament, qualifies for CWG in new 55kg weight category
मीराबाई चानू - फोटो : ANI

विस्तार

भारत की स्टार महिला वेटलिफ्टर और टोक्यो ओलंपिक की रजत पदक विजेता मीराबाई चानू ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 के लिए क्वालीफाई कर लिया है। मीराबाई ने शुक्रवार को सिंगापुर भारोत्तोलन इंटरनेशनल टूर्नामेंट में स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया। इस जीत के साथ ही वह अब बर्मिंघम में होने वाले राष्ट्रमंडल खेलों के 55 किग्रा भार वर्ग में अपनी दावेदारी पेश करेंगी। चानू ने जीत के बाद अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से अपनी खुशी जाहिर की। उन्होंने पदक के साथ तस्वीर साझा कर लिखा, "मैंने राष्ट्रमंडल खेल 2022 के लिए क्वालीफाई कर लिया है. छह महीने का गहन प्रशिक्षण और खेल के लिए मेरा कभी न खत्म होने वाला प्यार अब भी रंग ला रहा है।"

विज्ञापन


सिंगापुर भारोत्तोलन इंटरनेशनल टूर्नामेंट में पहली बार 55 किग्रा भार वर्ग में भाग ले रहीं चानू ने कुल 191 किग्रा (86 किग्रा और 105 किग्रा) भार उठाया। इस दौरान उन्हें किसी तरह की चुनौती का सामना नहीं करना पड़ा और वह आसानी से शीर्ष स्थान पर रहीं। इसका अंदाजा इससे लगाया जा सकता है कि ऑस्ट्रेलिया की जेसिका सेवास्टेंको दूसरे स्थान पर रही जबकि उन्होंने कुल 167 किग्रा (77 किग्रा + 90 किग्रा) वजन उठाया, जो चानू से 24 किग्रा कम था। मलयेशिया की एली कैसेंड्रा एंगलबर्ट 165 किग्रा (75 किग्रा + 90 किग्रा) के सर्वश्रेष्ठ प्रयास के साथ तीसरे स्थान पर रही।
विज्ञापन


इवेंट के पहले दिन प्रतिस्पर्धा करने वाले अन्य तीन भारतीय भारोत्तोलकों - संकेत सागर (55 किग्रा), ऋषिकांत सिंह (55 किग्रा) और बिंद्यारानी देवी (59 किग्रा) ने भी राष्ट्रमंडल खेलों के लिए क्वालीफाई कर लिया। बिंद्यारानी देवी ने 59 किग्रा भारवर्ग में स्वर्ण जीता तो वहीं 55 किग्रा भारवर्ग में संकेत ने स्वर्ण और ऋषिकांत सिंह ने रजत अपने नाम किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

दिसंबर में विश्व चैंपियनशिप से हटने वाली चानू की पिछले साल टोक्यो ओलंपिक में सिल्वर मेडल जीतने के ऐतिहासिक प्रदर्शन के बाद यह पहली प्रतिस्पर्धी प्रतियोगिता थी। इस 27 वर्षीय खिलाड़ी ने राष्ट्रमंडल रैंकिंग के आधार पर 49 किग्रा में राष्ट्रमंडल खेलों के लिए क्वालीफाई किया था लेकिन भारत की अधिक स्वर्ण पदक जीतने की संभावनाएं बढ़ाने के लिए चानू ने 55 किग्रा में भाग लेने का फैसला किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed