फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   mirabai chanu says All efforts will go waste if Tokyo Olympics cancelled

'मैं रोज भगवान से कर रही हूं प्रार्थना, न रद्द हो टोक्यो ओलंपिक'

Sun, 22 Mar 2020 06:09 PM IST
new delhi Published by: मुकेश कुमार झा Updated Sun, 22 Mar 2020 06:09 PM IST
विज्ञापन
mirabai chanu says All efforts will go waste if Tokyo Olympics cancelled
मीराबाई चानू - फोटो : social media

भारतीय भारोत्तोलक मीराबाई चानू आजकल सिर्फ एक प्रार्थना करने में लगी हुई हैं कि कोविड-19 महामारी के बावजूद टोक्यो ओलंपिक कार्यक्रम के अनुसार आयोजित हों, वर्ना ओलंपिक पदक जीतने की उनकी सारी मेहनत बेकार चली जाएगी।

विज्ञापन


पिछले चार वर्षों से मीराबाई ने ओलंपिक में शानदार प्रदर्शन करने के लिये काफी मेहनत की है लेकिन इस समय सिर्फ वह यही बात सोच सकती है कि 24 जुलाई से नौ अगस्त तक होने वाले टोक्यो खेलों का क्या होगा जिन्हें कोविड-19 के कारण स्थगित किया जा सकता है। भारत में इससे संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 324 हो गई है जबकि चार लोगों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन


दुनिया भर में इससे मरने वालों की संख्या 13,000 से ऊपर पहुंच गई है, जिसमें इटली सबसे ज्यादा प्रभावित हुआ है। मीराबाई ने पीटीआई से कहा, 'अगर ओलंपिक नहीं हुए तो हमारे पिछले चार वर्षों की मेहनत बेकार चली जायेगी। मैं नहीं चाहती कि ये रद्द हों, मैं रोज भगवान से प्रार्थना कर रही हूं। मैं बस खुद के लिए एक ओलंपिक पदक चाहती हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मीराबाई का एकमात्र ओलंपिक अभियान निराशाजनक तरीके से खत्म हुआ था क्योंकि वह क्लीन एवं जर्क वर्ग में अपने तीन प्रयासों में वजन उठाने में असफल रही थीं। कोविड-19 ने पूरी दुनिया के खेलों को बुरी तरह प्रभावित किया है, ज्यादातर टूर्नामेंट या तो रद्द हो गए हैं या फिर उन्हें स्थगित करना पड़ा है।

टोक्यो खेलों को कोरोना वायरस के प्रकोप के कम होने तक स्थगित करने की मांग की जा रही है और कई खिलाड़ियों ने ऐसे समय में अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति की ट्रेनिंग जारी रखने की सलाह की आलोचना भी की है जबकि पूरी दुनिया में सरकार सामाजिक दूरी बनाने की बात कर रही हैं।

हालांकि दो बार की राष्ट्रमंडल खेलों की स्वर्ण पदकधारी मीराबाई चाहती है कि इनका आयोजन योजना के अनुसार ही हो। वह पहले ही ओलंपिक कोटा हासिल कर चुकी हैं। उन्होंने कहा, 'पदक जीतने का दबाव अब बदल गया है कि ओलंपिक खेलों को रद्द नहीं होना चाहिए। मैं बस यही सोच रही हूं। बाकी ट्रेनिंग वगैरह के लिये मैं इस समय इतनी चिंतित नहीं हूं।'


मीराबाई ने कहा, 'अगर ये स्थगित हो गये तो भी काफी समस्या होगी क्योंकि हमारे लिए इतने थोड़े समय में ही काफी कुछ बदल जाएगा।' भारोत्तोलन का ओलंपिक क्वालीफाइंग कार्यक्रम भी प्रभावित हुआ है। अंतरराष्ट्रीय भारोत्तोलन महासंघ (आईडब्ल्यूएफ) को पांच महाद्वीपीय चैम्पियनशिप को रद्द कर दिया जिसमें एशियाई क्वालीफायर भी शामिल है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed