फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   milkha singh celebrates his 91st birthday

91 के हुए मिल्खा सिंह ने परिवार संग काटा केक, बताए सुबह की सैर के फायदे

Sat, 21 Nov 2020 07:27 AM IST
Jeet Kumar स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: Jeet Kumar Updated Sat, 21 Nov 2020 07:27 AM IST
विज्ञापन
milkha singh celebrates his 91st birthday
मिल्खा सिंह - फोटो : twitter

पद्मश्री मिल्खा सिंह 91 साल के हो गए हैं। शुक्रवार को उन्होंने सेक्टर 8 स्थित अपने घर में केक काटकर जन्मदिन मनाया। उनकी पत्नी निर्मल मिल्खा सिंह, बहू कुदरत मिल्खा सिंह, पोते हरजय सिंह भी मौजूद रहे। परिवार ने उन्हें शुभकामनाएं दीं। मिल्खा सिंह ने इस मौके पर कहा कि वह आज भी खुद को पूरी तरह फिट पाते हैं। इसमें सुबह की सैर और व्यायाम का विशेष योगदान है। 

विज्ञापन


स्वस्थ रहने के लिए सुबह की सैर सबसे बड़ा टॉनिक
मिल्खा सिंह ने कहा कि लोग अपने काम काज में व्यस्त रहते हैं। इस भागदौड़ और आपाधापी में लोग अपने लिए समय नहीं निकाल पाते। यह गलत है। लोगों को लंबी जिंदगी जीने के लिए स्वस्थ रहना बहुत जरूरी है। अपने लिए समय निकालना चाहिए। रोज सुबह व्यायाम करना चाहिए। योग, ध्यान से शरीर को अंदर से मजबूत बनाना चाहिए। स्वस्थ रहने के लिए सुबह की सैर सबसे बड़ा टॉनिक है। ऐसे में अपने लिए दो घंटे का समय सुबह जरूर निकालना चाहिए। यूं भी कोरोना से लड़ने के लिए स्वस्थ रहना बहुत जरूरी है। 
विज्ञापन



400 मीटर दौड़ में विश्व रिकार्ड बनते देखने की तमन्ना
मिल्खा सिंह ने कहा कि मैं चाहता हूं कि भारत का कोई नौजवान 400 मीटर दौड़ का विश्व रिकार्ड बनाए। इस लक्ष्य को मैं अपने जीवन में हासिल नहीं कर सका। लॉस एंजिल्स में मैं इस दौड़ में चौथे नंबर पर रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed