फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Milkha Singh admitted to PGIMER ICU with dipping O2 levels

'फ्लाइंग सिख' मिल्खा सिंह की हालत फिर बिगड़ी, ICU में भर्ती  

Thu, 03 Jun 2021 11:19 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मुकेश कुमार झा Updated Thu, 03 Jun 2021 11:19 PM IST
सार

  • भारत के महान धावक 91 वर्षीय मिल्खा सिंह की हालत बिगड़ी 
  • पीजीआईएमईआर के कोविड अस्पताल के आईसीयू में भर्ती
  • ऑक्सीजन का स्तर गिरने के कारण भर्ती कराया गया 

विज्ञापन
Milkha Singh admitted to PGIMER ICU with dipping O2 levels
मिल्खा सिंह - फोटो : social media

विस्तार

भारत के महान धावक 91 वर्षीय मिल्खा सिंह की हालत एक बार फिर बिगड़ गई है। घटते ऑक्सीजन लेवल के चलते उन्हें गुरुवार को चंडीगढ़ के पीजीआई अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया।अस्पताल ने बयान जारी कर कहा, 'मिल्खा सिंह को आज दोपहर 3:35 बजे पीजीआईएमईआर के कोविड अस्पताल के आईसीयू में ऑक्सीजन का स्तर गिरने के कारण भर्ती कराया गया। उन्हें निगरानी में रखा गया है और अब उनकी हालत स्थिर है।'

विज्ञापन


वहीं, उनके बेटे जीव मिल्खा सिंह ने बताया, 'हां, फिलहाल वह आईसीयू कोविड वार्ड में भर्ती हैं। भगवान से प्रार्थना है कि वह जल्दी से ठीक हो जाएं। बता दें कि बीते रविवार को मिल्खा सिंह को परिवार के अनुरोध पर मोहाली के फोर्टिस अस्पताल से डिस्चार्ज किया गया था। उस समय उनकी हालत स्थिर थी। हालांकि, वह लगातार आइसोलेशन में और ऑक्सीजन सपोर्ट पर थे।  
विज्ञापन


पत्नी भी हुई थीं अस्पताल में भर्ती
मिल्खा सिंह की 82 वर्षीय पत्नी और भारतीय वॉलीबाल टीम की पूर्व कप्तान निर्मल कौर को कोविड निमोनिया के लिए पॉजिटिव पाए जाने के बाद पिछले महीने की 26 तारीख को मोहाली के उसी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उनके पति का इलाज चल रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed