{"_id":"5f73f50d70484332fb019786","slug":"mick-son-of-veteran-michael-schumacher-will-debut-in-formula-one-practice","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिग्गज माइकल शूमाकर का बेटा मिक फॉर्मूला वन अभ्यास में करेगा पदार्पण","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
दिग्गज माइकल शूमाकर का बेटा मिक फॉर्मूला वन अभ्यास में करेगा पदार्पण
Wed, 30 Sep 2020 08:31 AM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मारानेलो
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मारानेलो
Published by: Rajeev Rai
Updated Wed, 30 Sep 2020 08:31 AM IST
विज्ञापन
Michael Schumacher Ferrari F2001
दिग्गज फार्मूला वन रेसर माइकल शूमाकर का बेटा मिक अब उनकी विरासत को आगे बढ़ाने को तैयार है। मिक अगले सप्ताह पहली बार आधिकारिक एफ1 अभ्यास ड्राइव में पदार्पण करेगा। फेरारी ने मंगलवार को इस बात की जानकारी देते हुए बताया, 'शूमाकर नौ अक्टूबर को फेरारी के युवा ड्राइवर कार्यक्रम के तहत अल्फा रोमियो में अभ्यास ड्राइव में भाग लेंगे ।
विज्ञापन
उन्होंने एक बयान में कहा, ‘मैं इस अभ्यास में भाग लेने का मौका मिलने से काफी रोमांचित हूं। मैं बहुत अच्छी तैयारी के साथ उतरूंगा ताकि टीम में जगह बना सकूं।’ गौरतलब है कि 21 वर्षीय मिक फार्मूला टू अंकतालिका में शीर्ष पर है। उसने यूरोपीय फार्मूला थ्री चैम्पियनशिप 2018 जीती थी।
विज्ञापन