फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Mercedes filed two protests after Lewis Hamilton lost the Formula One world title to Max Verstappen on the final lap of the last race at the season-ending Abu Dhabi Grand Prix

विवाद: मैक्स वर्स्टापेन ने अंतिम लैप में चैंपियन लुईस हैमिल्टन को पछाड़ा, बने नए विजेता, मर्सीडीज ने दर्ज कराया विरोध

Mon, 13 Dec 2021 12:30 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अबू धाबी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अबू धाबी Published by: Rajeev Rai Updated Mon, 13 Dec 2021 12:30 AM IST
सार

रेडबुल के 24 वर्षीय ड्राइवर मैक्स वर्स्टापेन ने रविवार को यहां फॉर्मूला वन के इतिहास की सबसे रोचक रेस में से एक में सात बार के चैंपियन लुईस हैमिल्टन को आखिरी लैप में पछाड़ते हुए अबू धाबी ग्रां प्री जीत ली। वह पहली बार विश्व चैंपियन बने हैं। उन्होंने सात वर्षों से चला आ रहा मर्सीडीज का वर्चस्व भी तोड़ दिया।

विज्ञापन
Mercedes filed two protests after Lewis Hamilton lost the Formula One world title to Max Verstappen on the final lap of the last race at the season-ending Abu Dhabi Grand Prix
मैक्स वर्स्टापेन - फोटो : twitter@F1

विस्तार

रेडबुल के 24 वर्षीय ड्राइवर मैक्स वर्स्टापेन ने रविवार को यहां फॉर्मूला वन के इतिहास की सबसे रोचक रेस में से एक में सात बार के चैंपियन लुईस हैमिल्टन को आखिरी लैप में पछाड़ते हुए अबू धाबी ग्रां प्री जीत ली। वह पहली बार विश्व चैंपियन बने हैं। उन्होंने सात वर्षों से चला आ रहा मर्सीडीज का वर्चस्व भी तोड़ दिया। हैमिल्टन अगर जीत जाते तो आठवीं बार चैंपियन बनकर जर्मनी के दिग्गज माइकल शूमाकर (07) को पीछे छोड़ते। 

विज्ञापन


दुबई के यस मरीना सर्किट में आयोजित रेस में हैमिल्टन सभी लैप में आगे थे लेकिन अंतिम लैप में मैक्स ने नए टायरों की मदद से रफ्तार पकड़ी और आगे निकल गए। वर्स्टापेन ने पोल पोजीशन से शुरुआत की थी। हैमिल्टन और वर्स्टापेन ने आखिरी लैप में साथ शुरुआत की थी। पहले चार मोड़ में ही वर्स्टापेन ने उन्हें पछाड़ दिया।
विज्ञापन


मर्सीडीज ने दर्ज कराया विरोध :  
रेस के बाद मर्सीडीज ने विरोध भी दर्ज कराया है, उसका कहना है कि सेफ्टी कार देर से पहुंची जिससे वर्स्टापेन को हैमिल्टन से आगे निकलने का मौका मिल गया। चार महाद्वीपों में 22 रेस के बाद यह एफ वन सत्र का शानदार अंत रहा। 1974 के बाद यह पहला मौका था जबकि सत्र की अंतिम रेस से पहले दोनों दावेदारों मैक्स और हैमिल्टन दोनों के एक समान 369.5 अंक थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन




हैमिल्टन ने लगाया वर्स्टापेन को गले : 
हैमिल्टन को रेस के बाद उनके पिता ने गले लगाया। उसके बाद हैमिल्टन गैरेज में गए और वर्स्टापेन व उनके पिता जोस वर्स्टापेन को गले लगाया। जोस खुद एक फॉर्मूला वन ड्राइवर रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed