{"_id":"5d9cc9718ebc3e0130772b89","slug":"mens-boxing-nationals-rohit-tokas-stuns-ashish-kumar-sachin-siwach-shiva-thapa-reach-semi","type":"story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्रीय मुक्केबाजी चैंपियनशिप: रोहित ने किया बड़ा उलटफेर, रजत पदक विजेता आशीष को किया बाहर","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
राष्ट्रीय मुक्केबाजी चैंपियनशिप: रोहित ने किया बड़ा उलटफेर, रजत पदक विजेता आशीष को किया बाहर
Tue, 08 Oct 2019 11:07 PM IST
मुकेश कुमार झा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Tue, 08 Oct 2019 11:07 PM IST
विज्ञापन
रोहित टोकस
- फोटो : file photo
रोहित टोकस (75 किग्रा) ने एशियाई चैंपियनशिप के रजत पदक विजेता और प्रबल दावेदार आशीष कुमार को शिकस्त देकर चौथी एलीट पुरुष राष्ट्रीय मुक्केबाजी चैंपियनशिप में बड़ा उलटफेर किया। वहीं स्टार मुक्केबाज सचिन सिवाच (57 किग्रा) और शिव थापा (63 किग्रा) आसानी से सेमीफाइनल में पहुंच गए।
विज्ञापन
रेलवे के रोहित ने स्थानीय खिलाड़ी आशीष को 4-1 से मात देकर अंतिम चार में प्रवेश किया। शिव ने अनुभव और संयम दिखाते हुए दिल्ली के योगेश टोकस को 4-0 से और 2016 विश्व युवा मुक्केबाजी चैंपियन सचिन ने तेलंगाना के माइकल डोमिनिक को 5-0 से हराया। राष्ट्रमंडल खेलों के कांस्य पदक विजेता सेना के मोहम्मद हसमुद्दीन ने हरियाणा के नीरज को बाहर किया।
विज्ञापन
रेलवे के नमन तवंर (91 किग्रा) ने राजस्थान के अखिल पुनिया को 5-0 से और उत्तराखंड के कपिल पोखरिया ने महाराष्ट्र क मृणाल जारेकर को 5-0 से मात दी। उत्तर प्रदेश के संदीप कुमार (52 किग्रा) ने सेना के पीएल प्रसाद को 5-0 से हराया। चंडीगढ़ के पंकज चौहान (75 किग्रा) वाकओवर मिलने से अंतिम चार में पहुंचे जहां उनका सामना हरियाणा के अंकित से होगा।
विज्ञापन