{"_id":"5f12ba482dd30e05110b3c4e","slug":"memorial-golf-tournament-woods-barely-got-a-cut","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेमोरियल गोल्फ टूर्नामेंटः वुड्स ने मुश्किल से कट हासिल किया","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
मेमोरियल गोल्फ टूर्नामेंटः वुड्स ने मुश्किल से कट हासिल किया
Sat, 18 Jul 2020 02:31 PM IST
Rohit Ojha
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rohit Ojha
Updated Sat, 18 Jul 2020 02:31 PM IST
विज्ञापन
टाइगर वुड्स
पांच महीने के बाद प्रतियोगिता में वापसी कर रहे दिग्गज गोल्फर टाइगर वुड्स ने मेमोरियल गोल्फ टूर्नामेंट के दूसरे दिन शुक्रवार को चार ओवर 76 का निराशाजनक कार्ड खेलने के बाद मुश्किल से कट हासिल किया। वुड्स 36 होल के खेल के बाद कुल तीन ओवर 147 के स्कोर के साथ संयुक्त रूप से 64वें स्थान पर रहे, जो कट हासिल करने का आखिरी पायदान था।
विज्ञापन
इस टूर्नामेंट में यह 1997 के बाद उनका सबसे निराशाजनक (दो दौर के बाद) प्रदर्शन है। अमेरिका के टोनी फिनाउ और रायन पाल्मेर नौ अंडर के स्कोर के साथ शीर्ष पर है। पाल्मेर ने दूसरे दौर में चार अंडर काड खेला जबकि फिनाउ ने तीन अंडर का स्कोर बनाया।
विज्ञापन