फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   mary kom wins gold medal in asian boxing championship  

मैरी कॉम का 'गोल्डन पंच', एशियन बॉक्सिंग चैंपियनशिप जीतने पर पीएम मोदी ने दी बधाई

Thu, 09 Nov 2017 05:20 AM IST
amarujala.com-presented by: शरद मिश्र
amarujala.com-presented by: शरद मिश्र Updated Thu, 09 Nov 2017 05:20 AM IST
विज्ञापन
mary kom wins gold medal in asian boxing championship  
mary kom
स्टार महिला मुक्केबाज मैरी कॉम को करियर में एक और बड़ी कामयाबी हासिल हुई है। मैरी कॉम ने 48 किलोग्राम भार वर्ग में एशियन बॉक्सिंग चैंपियनशिप में बुधवार को गोल्ड मेडल जीता। खिताबी मुकाबले में मैरी कॉम ने उत्तरी कोरिया की किम हयांग-मी को हराया। मैरी कॉम को स्वर्णिम सफलता पर पीएम नरेंद्र मोदी ने बधाई दी है।
विज्ञापन
पीएम मोदी ने बधाई देते हुए मैरी कॉम से कहा कि देश तुम्हारी सफलता से गौरवान्वित हुआ है। 

पूरे टूर्नामेंट में मैरी कॉम सभी बॉक्सरों पर पड़ी भारी

mary kom wins gold medal in asian boxing championship  
मैरी काम - फोटो : news18.com
पांच बार की विश्व चैंपियन और वर्तमान राज्यसभा सांसद बॉक्सर एमसी मैरी कॉम ने एशियन बॉक्सिंग चैंपियनशिप टूर्नामेंट में जापानी बॉक्सर को हराकर फाइनल में जगह बनाई थी। मैरी कॉम ने 48 किलो लाइट फ्लाइवेट वर्ग के सेमीफाइनल में जापान की सुबासा कोमुरा को 5-0 से करारी मात दी। पूरे टूर्नामेंट में मैरी कॉम जापानी बॉक्सर कोमुरा पर भारी दिखीं। 

फाइनल जीतने के बाद लंदन ओलिंपिक ब्रॉन्ज मेडल विजेता मैरी कॉम ने टूर्नामेंट में अपना छठा पदक हासिल कर लिया है। उन्होंने क्वॉर्टरफाइनल में चीनी ताइपे की मेंग चिए पिन को हराकर अंतिम चार में जगह बनाई थी। 35 वर्षीय मैरी कॉम ने इस प्रतियोगिता के पिछले चरणों में चार स्वर्ण और एक रजत पदक जीता है। 

एशियन बॉक्सिंग चैंपियनशिप में यह 5 वां गोल्ड मेडल है

mary kom wins gold medal in asian boxing championship  
मैरी कॉम - फोटो : ANI
एशियन बॉक्सिंग चैंपियनशिप में मैरी कॉम का यह 5 वां गोल्ड मेडल है। इससे पहले मैरी कॉम ने इस टूर्नामेंट में चार बार गोल्ड मेडल जीता है। मैरी ने साल 2003, 2005, 2010 और 2012 में गोल्ड मेडल हासिल किया। मगर साल 2008 में उन्हें सिल्वर मेडल से ही संतोष करना पड़ा था। मैरी कॉम यहां पिछले 5 साल से 51 किलो भार वर्ग में भाग लेती रही है, लेकिन इस बार उन्हाेंने 48 किलो भार वर्ग में भाग लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed