{"_id":"56fb80914f1c1bc84ff00b5b","slug":"mary-kom-shiva-in-asian-olympic-qualifiers-semis","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैरीकॉम, शिवा और देवेंद्रो सेमीफाइनल में, ओलंपिक कोटा के बेहद करीब","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
मैरीकॉम, शिवा और देवेंद्रो सेमीफाइनल में, ओलंपिक कोटा के बेहद करीब
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 30 Mar 2016 01:02 PM IST
विज्ञापन
एमसी मैरीकॉम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय महिला स्टार मुक्केबाज एमसी मैरीकॉम (51 भारवर्ग) के अलावा शिवा थापा (56) और एल देवेंद्रो सिंह (49) मंगलवार को एशिया ओसनिया क्वालीफाइंग टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में पहुंच गए हैं।
विज्ञापन
क्विानन(चीन) में खेले जा रहे टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में जीत के साथ तीनों मुक्केबाजों ने कांस्य पदक तो तय कर ही लिया है। तीनों रियो ओलंपिक के लिए क्वालीफाई करने की दहलीज पर भी पहुंच गए हैं। फाइनल में पहुंचने पर उन्हें अगस्त में होने वाले रियो ओलंपिक का टिकट मिल जाएगा।
विज्ञापन
पुरुष वर्ग में शिवा और देवेद्रो यदि सेमीफाइनल में हार भी गए तो भी कांस्य पदक विजेताओं के बीच होने वाले मुकाबले के जरिए उनके पास ओलंपिक प्रवेश का मौका रहेगा। इस बीच पूर्व एशियाई चैंपियन एल सरिता देवी (60 भार वर्ग) को क्वार्टर फाइनल में वियतनाम की लू डूयेन के खिलाफ 1-2 से हार का सामना करना पड़ा। धीरज रांगी (60) को चार्ली सुआरेज के हाथों 0-3 से हारकर बाहर होना पड़ा।
विज्ञापन
पांच बार की वर्ल्ड चैंपियन और ओलंपिक पदक विजेता एमसी मैरीकॉम ने क्वार्टर फाइनल में फिलिपींस की नेस्थी पेटिको को 3-0 से पराजित किया। अब सेमीफाइनल में उनका मुकाबला चीन की रेन कैनकैन से होगा। कैनकैन तीन बार की वर्ल्ड चैंपियन है और उन्होंने 2010 के एशियाई खेलों के सेमीफाइनल में मैरीकॉम को हराया था। वर्ल्ड चैंपियनशिप में पदक विजेता शिवा ने क्वार्टर फाइनल में जापान के अराशी मोरिसाका को 2-1 से और देवेंद्रो ने चीन ताइपे के पो वेई जू को हराया।