फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Mary Kom seeks her sixth gold medal in Asian Boxing Championships on Sunday

एशियाई मुक्केबाजी चैंपियनशिप: मैरीकॉम के लिए रविवार का दिन अहम, छठे स्वर्ण पदक के लिए भिड़ेंगी 

Sat, 29 May 2021 07:20 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई Published by: मुकेश कुमार झा Updated Sat, 29 May 2021 07:20 PM IST
सार

ओलंपिक के लिए क्वालीफाई कर चुकी 38 वर्षीय मैरीकॉम ने गुरुवार को सेमीफाइनल में मंगोलिया की लुतसाइखान अल्टांटसेतसेग को 4-1 से शिकस्त दी थी और अब फाइनल में उन्हें दो बार की विश्व चैंपियन किजाइबे से कड़ी चुनौती मिलेगी।
 

विज्ञापन
Mary Kom seeks her sixth gold medal in Asian Boxing Championships on Sunday
मैरी कॉम - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

छह बार की विश्व चैम्पियन एमसी मैरीकॉम (51 किग्रा) रविवार को यहां एशियाई मुक्केबाजी चैंपियनशिप के महिला 51 किग्रा फाइनल में कजाखस्तान की नाजिम किजाइबे से भिड़ेंगी। ओलंपिक के लिए क्वालीफाई कर चुकी 38 वर्षीय मैरीकॉम ने गुरुवार को सेमीफाइनल में मंगोलिया की लुतसाइखान अल्टांटसेतसेग को 4-1 से शिकस्त दी थी और अब फाइनल में उन्हें दो बार की विश्व चैंपियन किजाइबे से कड़ी चुनौती मिलेगी।

विज्ञापन


ओलंपिक के लिए क्वालीफाई कर चुकी एक अन्य मुक्केबाज पूजा रानी को सेमीफाइनल में वॉकओवर मिला था और वह फाइनल में उज्बेकिस्तान की फॉर्म में चल रही मावलुडा मोवलोनोवा के सामने होंगी जिन्होंने अंतिम चार में लंदन ओलंपिक पदक विजेता मरीना वोलनोवा की चुनौती समाप्त की थी।
विज्ञापन


अनुपमा (81 किग्रा से अधिक) और लालबुआतसाही (64 किग्रा) को भी अपने अपने फाइनल में कजाखस्तान की मजबूत मुक्केबाजों से कड़ी टक्कर मिलेगी। सोमवार को गत चैम्पियन अमित पंघाल (52 किग्रा), शिव थापा (64 किग्रा) और संजीत (91 किग्रा) पुरुषों के स्वर्ण पदक मुकाबले खेलेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

पंघाल फाइनल में रियो ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता और मौजूदा विश्व चैंपियन उज्बेकिस्तान के मुक्केबाज जोइरोव शाखोबिदीन के खिलाफ जबकि असम के मुक्केबाज थापा को एशियाई खेलों के रजत पदक विजेता मंगोलिया के बातरसुख चिनजोरिग से चुनौती मिलेगी। दूसरे वरीय संजीत का सामना रियो ओलंपिक के रजत पदक विजेता वासिली लेविट से होगा, जो एशियाई चैंपियनशिप के अपने चौथे स्वर्ण पदक का लक्ष्य लेकर रिंग में उतरेंगे।

भारतीय मुक्केबाजों ने 2019 चरण में हासिल किए गए 13 (दो स्वर्ण, चार रजत और सात कांस्य) पदक से बेहतर करते हुए 15 पदक जीतकर पहले ही अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन सुनिश्चित कर दिया है। आठ भारतीय मुक्केबाज सिमरनजीत कौर (60 किग्रा), विकास कृष्ण (69 किग्रा), लवलीना बोरगोहेन (69 किग्रा), जैस्मीन (57 किग्रा), साक्षी चौधरी (64 किग्रा), मोनिका (48 किग्रा), स्वीटी (81 किग्रा) और वरिंदर सिंह (60 किग्रा) को सेमीफाइनल में हार का सामना करना पड़ा था। इन सबने देश के लिए कांस्य पदक हासिल किया है।

अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाजी संघ (एआईबीए) ने इस चैम्पियनशिप के लिए 4,00,000 डॉलर की पुरस्कार राशि निर्धारित की है। पुरुष और महिला वर्गों में स्वर्ण पदक विजेताओं को 10,000 डॉलर की राशि मिलेगी जबकि रजत और कांस्य पदक जीतने वालों को क्रमश: 5,000 डॉलर और 2,500 डॉलर राशि मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed