फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   mary kom ready to win her sixth global title at world women boxing championship

मैरीकोम-सरिता को पहले दौर में मिली बाई, आज से शुरू विश्व महिला मुक्केबाजी चैंपियनशिप

Thu, 15 Nov 2018 02:53 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 15 Nov 2018 02:53 AM IST
विज्ञापन
mary kom ready to win her sixth global title at world women boxing championship
एमसी मैरीकॉम

पांच बार की विश्व चैंपियन मुक्केबाज मैरीकोम की निगाह रिकॉर्ड छठे खिताब पर है। बृहस्पतिवार से दिल्ली के केडी जाधव स्टेडियम में शुरू होने वाली विश्व महिला चैंपियनशिप के पहले दौर में मैरीकोम और सरिता देवी (60 किग्रा) को बाई मिली है।

विज्ञापन


मैरीकोम (48 किग्रा) अपने अभियान की शुरुआत कजाखस्तान और यूएसए की मुक्केबाज के बीच होने वाले मुकाबले की विजेता के खिलाफ रविवार को करेंगी।  बुधवार को चैंपियनशिप का उद्घाटन हुआ और ड्रॉ भी निकाले गए। भारत दूसरी बार इस चैंपियनशिप की मेजबानी कर रहा है।
विज्ञापन


भारत की पिंकी रानी (51), सोनिया (57), लवलिना (69), स्वीटी बूरा (75 किग्रा) और सीमा पूनिया (प्लस 81 किग्रा) को भी पहले दौर में बाई मिली है। पहले दिन कोई भी भारतीय मुक्केबाज रिंग में नहीं उतरेगी। विश्व चैंपियनशिप से पहले मैरीकोम ने कहा, 'मैं फिर से अपने देश में खेलने के लिए रोमांचित हूं। मैं घरेलू दर्शकों के सामने स्वर्ण पदक जीतने के लिए सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना चाहती हूं। यह एहसास अद्भुत होगा।'
विज्ञापन
विज्ञापन


ड्रॉ में कोसोवा की सदिकू का नाम नहीं
कोसोवा की मुक्केबाज सदिकू (60 किग्रा) का ड्रॉ में नाम शामिल नहीं है। इसके साथ ही कोसोवा की इस चैंपियनशिप में भाग लेने की संभावनाएं खत्म हो गई हैं। भारत सरकार ने सदिकू और दो कोचों की वीजा नहीं दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed