{"_id":"5b45dfca4f1c1b54238b5b18","slug":"mary-kom-preparing-for-the-world-championship-2018","type":"story","status":"publish","title_hn":"तो इस वजह से मैरीकॉम ने एशियन गेम्स से नाम लिया था वापस, अब 'विश्व चैंपियनशिप' में भरेंगी दहाड़","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
तो इस वजह से मैरीकॉम ने एशियन गेम्स से नाम लिया था वापस, अब 'विश्व चैंपियनशिप' में भरेंगी दहाड़
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Wed, 11 Jul 2018 04:16 PM IST
विज्ञापन
मैरी कॉम
भारत की दिग्गज महिला बॉक्सर और पांच बार की विश्व विजेता मैरी कॉम ने इसी साल अगस्त में होने वाले एश्यिाई खेलों से अपना नाम काफी पहले वापस ले लिया था। हालांकि इसकी वजह का खुलासा मैरीकॉम ने अब जाकर किया है।
विज्ञापन
एक इंटरव्यू में मैरीकॉम ने बताया कि इस साल अगस्त में होने वाले एशियन गेम्स में वह हिस्सा नहीं लेना चाहती थीं। उन्हें गंभीर इंजरी हुई हैं, जिसकी रिकवरी अभी तक नहीं हो पाई हैं। पांच बार की विश्व चैंपियन और ओलंपिक पदक विजेता एमसी मैरीकॉम को भरोसा है कि इस साल नवंबर में भारत की मेजबानी में होने वाली विश्व चैंपियनशिप में वह एक बार फिर पदक जीतने में कामयाब होंगी।
विज्ञापन
I won't be participating in Asian Games as I've some injuries & am currently recovering. Next thing that I'm preparing for is the World Championship that India is hosting in November: Mary Kom, Indian Boxer pic.twitter.com/uKIbUEwlAR
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) July 11, 2018
बता दें कि मैरीकॉम ने इस साल गोल्ड कोस्ट राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक जीता था और इससे पहले 2017 में एशियाई महिला चैंपियनशिप में भी उन्होंने स्वर्ण पदक जीता था। मैरीकॉम 2014 के एशियाई खेलों की स्वर्ण विजेता हैं लेकिन अगले महीने जकार्ता में होने जा रहे एशियाई खेलों में वह हिस्सा नहीं ले रही हैं।
मैरीकॉम ने कहा कि विश्व चैंपियनशिप में हिस्सा लूंगी। मैंने अपनी ट्रेनिंग शुरू कर दी है और विश्व चैंपियनशिप को अपना टारगेट बनाया है। हम इस चैंपियनशिप की मेजबानी कर रहे हैं और मैं उम्मीद करती हूं कि इसमें देश को गौरव प्रदान करूंगी। मैरीकॉम मौजूदा समय में 48 किग्रा वर्ग में हिस्सा लेती हैं और राष्ट्रमंडल खेलों का स्वर्ण पदक भी उन्होंने इसी वर्ग में जीता था।