{"_id":"5dba7daf8ebc3e0179420ebc","slug":"mary-kom-named-in-boxing-athlete-ambassadors-group-for-tokyo-olympics-2020","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैरीकॉम को बड़ा सम्मान, टोक्यो 2020 ओलंपिक के लिए खिलाड़ी दूत समूह में शामिल","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
मैरीकॉम को बड़ा सम्मान, टोक्यो 2020 ओलंपिक के लिए खिलाड़ी दूत समूह में शामिल
Thu, 31 Oct 2019 11:52 AM IST
अंशुल तलमले
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंशुल तलमले
Updated Thu, 31 Oct 2019 11:52 AM IST
विज्ञापन
मैरीकॉम
छह बार की विश्व चैंपियन एमसी मैरीकॉम को मुक्केबाजी पर अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) के कार्यबल ने अगले साल होने वाले टोक्यो ओलंपिक खेलों से पहले मुक्केबाजों का प्रतिनिधित्व करने के लिए 10 सदस्यीय खिलाड़ी दूत समूह में शामिल किया है।
विज्ञापन
मैरीकॉम इस समूह में एशियाई मुक्केबाजों का प्रतिनिधित्व करेंगी। इस समूह में दो बार के ओलंपिक और विश्व चैंपियनशिप के स्वर्ण पदक विजेता यूक्रेन के दिग्गज वासिल लामाचेनको (यूरोप) और पांच बार के विश्व चैंपियन तथा 2016 ओलंपिक के स्वर्ण पदक विजेता जूलियो सेजार ला क्रूज (अमेरिका) जैसे दिग्गज खिलाड़ियों को भी शामिल किया गया है।
विज्ञापन
भारत की 36 साल की मैरीकॉम हाल में विश्व चैंपियनशिप के इतिहास की सबसे सफल मुक्केबाज बनी थीं, जब उन्होंने रूस में इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता के पिछले सत्र में कांस्य पदक के रूप में आठवां पदक जीता था। मैरीकॉम 51 किग्रा वर्ग में ओलंपिक कांस्य पदक जीतने के अलावा पांच बार की एशियाई चैंपियन हैं। उन्होंने राष्ट्रमंडल और एशियाई खेलों में भी स्वर्ण पदक जीते।
विज्ञापन
आईओसी ने बयान में कहा, ‘प्रत्येक क्षेत्र से एक महिला और एक पुरुष दूत मुक्केबाजी समुदाय से निजी और डिजिटल रूप से जुड़ने की भूमिका निभाएंगे।’ बयान के अनुसार ,‘‘वे टोक्यो ओलंपिक खेल 2020 के मुक्केबाजी टूर्नामेंट और क्वालीफाइंग प्रतियोगिताओं की योजना बनाने के लिए खिलाड़ियों के सुझावों को मुक्केबाजी कार्यबल (बीटीएफ) तक पहुंचाने में मदद करेंगे।’
आईओसी ने इसी साल अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाजी संघ (एआईबीए) से ओलंपिक स्पर्धा के आयोजन का अधिकार छीन लिया था और पूरी क्वालीफाइंग प्रक्रिया को अपने हाथ में ले लिया। आईओसी का कहना है कि प्रशासनिक अखंडता और वित्त प्रबंधन के मामले में एआईबीए सभी चीजों को सही करने में नाकाम रहा है।
खिलाड़ी दूत समूह इस प्रकार है: पुरुष: लुकमो लावल (अफ्रीका), जूलियो सेजार ला क्रूज (अमेरिका), जियांगयुआन असियाहु (एशिया), वासिल लामाचेनको (यूरोप), डेविड निका (ओसियाना)।
महिला: खदीजा मार्दी (अफ्रीका), मिकाइला मायर (अमेरिका), एमसी मैरीकॉम (एशिया), सारा ओरोमोने (यूरोप) और शेली वाट्स (ओसियाना)।