फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Mary Kom creates history by clinching sixth World Boxing Championship Gold medal vs Hanna Okhota

मैरीकॉम ने रचा इतिहास, छह बार विश्व चैंपियनशिप जीतने वाली पहली महिला मुक्केबाज

Sat, 24 Nov 2018 04:32 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 24 Nov 2018 04:32 PM IST
विज्ञापन
Mary Kom creates history by clinching sixth World Boxing Championship Gold medal vs Hanna Okhota

उम्र 35 साल और तीन बच्चों की मां, लेकिन मुक्के से आज भी सोना बरसाती हैं। भारत की दिग्गज मुक्केबाज एम सी मैरीकॉम ने शनिवार को महिला विश्व मुक्केबाजी चैंपियनशिप में छठी बार स्वर्ण पदक जीता जो विश्व चैंपियनशिप में उनका कुल सातवां पदक है। 

विज्ञापन


महान मैरी ने 48 भारवर्ग के फाइनल में यूक्रेन की 22 साल की युवा मुक्केबाज हना ओखोता को एकतरफा 5-0 से हराया। विश्व चैंपियनशिप में छठा स्वर्ण जीतने वाली वह दुनिया की पहली महिला मुक्केबाज हैं।  
विज्ञापन


मणिपुर की मुक्केबाज मैरी ने 2001 में हुई विश्व चैंपियनशिप में रजत पदक जीता था। उसके बाद लगातार पांच विश्व चैंपियनशिप में उन्होंने गोल्डन पंच जड़ा। पिछला स्वर्ण उन्होंने 2010 में जीता था। वह सात बार फाइनल में पहुंचने वाली भी पहली महिला मुक्केबाज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


07: पदक हो गए हैं मैरीकॉम के विश्व मुक्केबाजी की जिनमें छह स्वर्ण और एक रजत पदक है

क्यूबा के दिग्गज फेलिक्स की बराबरी की

इस स्वर्ण के साथ उन्होंने क्यूबा के दिग्गज पुरुष मुक्केबाज फेलिक्स सेवोन की बराबरी की जिन्होंने विश्व चैंपियनशिप में सात पदक जीते थे। फेलिक्स (1986-1999) के खाते में भी छह स्वर्ण और एक रजत पदक है। इस विश्व चैंपियनशिप से पहले मैरी आयरलैंड की केटी टेलर (पांच स्वर्ण, एक कांस्य) के साथ बराबरी पर थीं।





अब ओलंपिक गोल्ड का सपना

मैं थोड़ा जज्बाती हो गई हूं। मेरा समर्थन करने के लिए बहुत-बहुत शुक्त्रिस्या। आपके प्यार और समर्थन से ही यह संभव हो पाया। मेरे पास अब सिर्फ ओलंपिक गोल्ड देने के अलावा कुछ नहीं है। अब मेरा सपना 2020 ओलंपिक में गोल्ड जीतना है। 


विश्व चैंपियनशिप में मैरीकॉम के मेडल

वर्ष    कहां     भारवर्ग    पदक

2001    पेंसलिवेनिया    48    रजत

2002    तुर्की    45    स्वर्ण

2005    रूस    46    स्वर्ण

2006    नई दिल्ली    46    स्वर्ण

2008    चीन    48    स्वर्ण

2010    बारबाडोस    48    स्वर्ण

2018    नई दिल्ली    48    स्वर्ण

अन्य बड़े पदक

2012: लदंन ओलंपिक कांस्य पदक(51 भारवर्ग) , 2018 : राष्ट्रमंडल खेल गोल्ड(48 भारवर्ग) ,  एशियाई खेल 2010 ग्वांगझू (51 भारवर्ग), 2014 इंच्योन स्वर्ण (51 भारवर्ग)

-पांच स्वर्ण और एक रजत पदक एशियन महिला मुक्केबाजी में भी जीते। एशियन इनडोर गेम्स में भी स्वर्ण पदक जीत चुकी हैं।

पुरस्कार : अर्जुन अवॉर्ड 2003, पदमश्री 2006, राजीव गांधी खेल रत्न 2009, पद्म भूषण 2013
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed