फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Mary Kom all set to return to action after one year

मेरीकॉम की बॉक्सिंग रिंग में वापसी, ट्रायल जीत बनाई भारतीय टीम में जगह

Tue, 30 May 2017 08:26 PM IST
हेमंत रस्तोगी
हेमंत रस्तोगी Updated Tue, 30 May 2017 08:26 PM IST
विज्ञापन
 Mary Kom all set to return to action after one year
मैरी कॉम - फोटो : ANI

पांच बार की वर्ल्ड और चार बार की एशियाई चैंपियन एमसी मैरी कॉम लंबे अंतराल के बाद एक बार फिर देश के लिए खेलने को तैयार हैं। बॉक्सर से सांसद बनीं मैरी ने ट्रायल में जीत हासिल कर उलानबटोर (मंगोलिया) में 20 जून से होने वाले टूर्नामेंट के लिए भारतीय टीम में जगह बनाई है। वह इस टूर्नामेंट में ओलंपिक में शामिल 51 किलो भार वर्ग में खेलेंगी। देश के लिए वह एक साल बाद फिर से रिंग में उतरने जा रही हैं।

विज्ञापन


बॉक्सिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया इंडोनेशिया में होने वाले प्रेसीडेंट कप और उलानबटोर इंटरनेशनल में महिला बॉक्सरों की टीम उतारने जा रहा है। अगले सप्ताह होने वाले प्रेसीडेंट कप में मैरी नहीं खेलेंगी, लेकिन उन्होंने उलानबटोर में खेलने की इच्छा जताई। खास बात यह है कि मैरी के कद को देखते हुए उन्हें सीधे टीम में शामिल नहीं किया गया। टीम में चयन के लिए वह रोहतक में हुए ट्रायल में उतरीं।
विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक बीते सप्ताह इन दोनों टूर्नामेंटों के लिए हुए ट्रायल में मैरी नहीं खेलीं। मैरी को मणिपुर सीएम से मिलना था, इस लिए उन्होंने उस दिन की छुट्टी मांग ली। इस दौरान फेडरेशन ने ट्रायल के आधार पर टीम का चयन तो कर लिया, लेकिन उलानबटोर के लिए ट्रायल जीतने वाली दाउती नाम की बॉक्सर को नंबर एक पर रखा। शनिवार को दाउती के साथ मैरी का रोहतक में ट्रायल रखा गया। जहां उन्होंने 34 की उम्र में इस उभरती बॉक्सर को आसानी से हराकर टीम में जगह बनाई। बीएफआई ने मैरी के उलानबटोर में खेलने की पुष्टि की है। इन दोनों ही टूर्नामेंटों में ओलंपिक में शामिल 51, 60 और 75 किलो भार में ही मुकाबले होने हैं। मैरी अंतिम बार बीते वर्ष मई 2016 अस्ताना में हुई ओलंपिक क्वालीफाइंग वर्ल्ड चैंपियनशिप में खेली थीं, जहां उन्हें दूसरे दौर में हार का सामना करना पड़ा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed