{"_id":"5de9e7738ebc3e550800a6cc","slug":"marry-kom-leads-punjab-panthers-to-second-straight-victory","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैरीकॉम ने आईबीएल में पंजाब पैंथर्स को जीत दिलाई","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
मैरीकॉम ने आईबीएल में पंजाब पैंथर्स को जीत दिलाई
Fri, 06 Dec 2019 11:00 AM IST
अंशुल तलमले
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंशुल तलमले
Updated Fri, 06 Dec 2019 11:00 AM IST
विज्ञापन
मैरीकॉम
- फोटो : ट्विटर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिग्गज मुक्केबाज एमसी मैरीकॉम ने गुरुवार को यहां अपना मुकाबला आसानी से जीता, जिससे पंजाब पैथर्स ने बांबे बुलेट्स को 5-2 से हराकर बिग बाउट मुक्केबाजी लीग में लगातार दूसरी जीत दर्ज की। मैरीकॉम ने रियो ओलंपिक-2016 कांस्य पदक विजेता इंग्रीड लोरेना को 5-0 से हराया।
विज्ञापन
मनोज कुमार की पुरुषों के 69 किग्रा भार वर्ग में मुंबई के नवीन बोरा के हाथों हार ने पंजाब को झटका लगा था, लेकिन मेरीकोम ने उसे शानदार वापसी दिलाई। इससे पहले पंजाब पैंथर्स के अब्दुल मलिक खालाकोव और पीएल प्रसाद ने अपनी टीम को अच्छी शुरुआत दिलाई।
विज्ञापन
युवा ओलंपिक चैंपियन अब्दुल मालिक ने पुरुषों के 57 किलोग्राम भारवर्ग में एशियाई खेलों के रजत पदक विजेता कविंदर बिष्ट को हराया। पीएल प्रसाद ओडिशा वॉरियर्स के खिलाफ पहले मैच में हार गए थे, लेकिन गुरुवार को उन्होंने अनंत चोपाड़े को हराकर वापसी की। बुधवार को गुजरात जाइंट्स ने ओडिशा वॉरियर्स को 5-2 से हराया था।
विज्ञापन
गुजरात के लिए सरिता देवी, मोहम्मद हुसामुद्दीन, अमित पंघल, राजेश नरवाल और आशीष कुमार ने अपने-अपने मुकाबले जीते थे। ओडिशा के लिए जेखांगीर राखमानोव और नमन तंवर ही मुकाबला जीतने में सफल रहे।