फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Marathon Record Holder Kelvin Kiptum dies at the age of 24, lost his life in a road accident

Kelvin Kiptum Death: मैराथन में इतिहास रचने वाले केल्विन की 24 साल की उम्र में मौत, सड़क हादसे में गंवाई जान

Mon, 12 Feb 2024 01:18 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Mon, 12 Feb 2024 01:18 PM IST
सार

केल्विन के अलावा उनके रवांडा के कोच गेरवाइस हकीजिमाना की मौत हो गई। कार में तीन लोग सवार थे, दो की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक को अस्पताल ले जाया गया।

विज्ञापन
Marathon Record Holder Kelvin Kiptum dies at the age of 24, lost his life in a road accident
केल्विन किपटुम - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मैराथन के विश्व रिकॉर्ड धारक और पेरिस ओलंपिक में स्वर्ण के प्रबल दावेदार केल्विन किपटुम की पश्चिमी केन्या में एक कार दुर्घटना में मौत हो गई। यह 24 वर्षीय खिलाड़ी रविवार को स्थानीय समयानुसार रात करीब 11 बजे कप्टागाट से एल्डोरेट जा रहा था, तभी कार लुढ़क गई। इसमें केल्विन के अलावा उनके रवांडा के कोच गेरवाइस हकीजिमाना की मौत हो गई। कार में तीन लोग सवार थे, दो की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक को अस्पताल ले जाया गया। पश्चिमी केन्या के एल्गियो माराकवेट काउंटी के पुलिस कमांडर पीटर मुलिंगे ने इसकी पुष्टि की है।
विज्ञापन


पुलिस ने कहा- केल्विन एल्डोरेट की ओर जा रहे थे और वाहन ने नियंत्रण खो दिया और खाई में गिर गई, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। एक महिला यात्री घायल हो गईं और उन्हें अस्पताल ले जाया गया है। केल्विन ने मैराथन में तब तहलका मचाया था जब उन्होंने पिछले साल अक्तूबर में शिकागो में विश्व रिकॉर्ड 2:00:35 का समय लेकर स्वर्ण जीता था। उन्होंने साथी केन्याई एलियुड किपचोगे के पिछले रिकॉर्ड को 34 सेकंड से तोड़ा था। केल्विन उस समय सिर्फ 23 वर्ष के थे और केवल अपने तीसरे मैराथन में प्रतिस्पर्धा कर रहे थे।
विज्ञापन


किपटुम ने अपने अन्य दो प्रयासों में भी जीत हासिल की थी। 2022 में वेलेंसिया और फिर अगले साल लंदन में भी विजयी अभियान जारी रखा। केन्या के इस एथलीट ने घोषणा की थी कि वह 14 अप्रैल को रोटरडम में दो घंटे से कम में रेस पूरा करने और ऐसा करने वाले पहले व्यक्ति बनने की कोशिश करेंगे। हालांकि, इससे पहले ही उनका निधन हो गया। वह पेरिस ओलंपिक 2024 के लिए प्रबल दावेदार थे। विश्व एथलेटिक्स ने किपटुम को हाल के समय के सबसे प्रभावशाली एथलीट के रूप में श्रद्धांजलि दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विश्व एथलेटिक्स के अध्यक्ष सेबेस्टियन को ने एक बयान में कहा, "हम केल्विनऔर उनके कोच गेरवाइस हकीजिमाना के निधन के बारे में जानकर हैरान और गहरे दुख में हैं। विश्व एथलेटिक्स की ओर से हम उनके परिवारों, दोस्तों, टीम के साथियों और केन्याई राष्ट्र के प्रति अपनी गहरी संवेदना भेजते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed