फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   manu bhaker won gold medal in ISSF World Cup 2018

ISSF World Cup: कभी चोट के कारण छोड़ दी थी मुक्केबाजी, अब देश के लिए एयर पिस्टल में जीता गोल्ड

Mon, 05 Mar 2018 09:48 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 05 Mar 2018 09:48 AM IST
विज्ञापन
manu bhaker won gold medal in ISSF World Cup 2018
manu bhaker

मैक्सिको में चल रहे आईएसएसएफ वर्ल्ड कप में हरियाणा की मनु भाकर ने गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रच दिया है। मनु ने दस मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में गोल्ड पर कब्जा किया है। इससे पहले मनु पिछले साल दिसंबर में जापान में हुई एशियन चैंपियनशिप में दस मीटर एयर पिस्टल में सिल्वर मेडल जीतकर देश का नाम रोशन कर चुकी हैं।

विज्ञापन


बता दें कि 16 वर्षीय मनु ने सिर्फ दो साल पहले ही निशानेबाजी शुरू की थी। अब मनु बड़ी तेजी से अंतर्राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में खिताब जीत रही हैं। पिछले साल दो राष्ट्रीय रिकॉर्ड भी उन्होंने अपने नाम किए थे। खास बात यह है कि इससे पहले मनु मुक्केबाजी किया करती थीं। 
विज्ञापन


एक साक्षात्कार में मनु ने खुद बताया कि निशानेबाजी से पहले वह मुक्केबाजी और थांग टा ( मणिपुरी मार्शल आर्ट) करती थीं। वह ऐसे खेल इसलिए खेलती थी क्योंकि उन्हें अपने विरोधियों को मारना अच्छा लगता था। मुक्केबाजी के दौरान उनकी आंख में चोट आ गई थी, जिसके बाद मनु की मां ने उन्हें यह खेल खेलने से मना कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed