फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Manu Bhaker wins gold in Women 10m Air Pistol with a new junior world record profile

आंख में लगी चोट तो मुक्केबाज से निशानेबाज बन गईं मनु भाकर, अब गोल्ड जीत रही हैं

Thu, 21 Nov 2019 01:11 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rohit Ojha Updated Thu, 21 Nov 2019 01:11 PM IST
विज्ञापन
Manu Bhaker wins gold in Women 10m Air Pistol with a new junior world record profile
मनु भाकर - फोटो : सोशल मीडिया

भारत की निशानेबाज मनु भाकर ने गुरुवार को शूटिंग्स विश्व कप फाइनल में स्वर्ण पदक जीता है। 17 साल की मनु 244.7 के जूनियर विश्व रिकॉर्ड स्कोर के साथ महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में शीर्ष पर रहीं। इसके साथ ही वह आईएसएसएफ विश्व कप में महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने वाली हिना सिद्धू के बाद दूसरी भारतीय निशानेबाज बन गईं।

विज्ञापन


मनु ने अपना पहला गोल्ड मेडल पिछले साल मेक्सिको में हुए इंटरनेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में जीता था। मनु इस इंवेंट में एक ही दिन में दो गोल्ड मेडल अपने नाम किए थे। पहला गोल्ड मनु ने 10 मीटर एयर पिस्टल (महिला) कैटेगरी में जीता था और दूसरा गोल्ड 10 मीटर एयर पिस्टल (मिक्स इवेंट) में हासिल किया था। 2018 में एक दिन में शूटिंग में दो गोल्ड जीत कर 16 साल की मनु ने नया रिकॉर्ड बना दिया था। वह ऐसा करने वाली वो सबसे कम उम्र की महिला खिलाड़ी बनीं थी।
विज्ञापन


हरियाणा में झज्जर जिले की रहने वाली मनु निशानेबाज पहले एक मुक्केबाज थीं, लेकिन आंख में चोट लगने की वजह से उसने मुक्केबाजी छोड़ दी, लेकिन खेल के प्रति अपना जज्बा कम नहीं होने दिया और शूटिंग में करियर बनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

शस्त्र लाइसेंस न बनने से हुई थी परेशानी
मनु की मां ने बताया था कि प्रैक्टिस करने के लिए विदेश से एक गन मंगवाने के लिए उसे पिस्टल लाइसेंस की जरूरत पड़ी थी, लेकिन झज्जर जिला प्रशासन ने उनके लाइसेंस के आवेदन को रद्द कर दिया था। लेकिन बाद में जब यह मामला मीडिया की सुर्खियों में आने के बाद सरकार के संज्ञान में आया तो प्रशासन द्वारा की गई त्वरित जांच में फाइल संबंधित त्रुटि मिलने के बाद उसे दूर करते हुए उन्हें सप्ताह भर में ही लाइसेंस जारी कर दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed