फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   manu bhaker to switch off from social media till the end of Tokyo Olympics

टोक्यो ओलंपिक: मनु भाकर का बड़ा फैसला, टूर्नामेंट खत्म होने तक सोशल मीडिया से रहेंगी दूर

Tue, 29 Jun 2021 05:49 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, क्रोएशिया
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, क्रोएशिया Published by: मुकेश कुमार झा Updated Tue, 29 Jun 2021 05:49 PM IST
विज्ञापन
manu bhaker to switch off from social media till the end of Tokyo Olympics
मनु भाकर - फोटो : सोशल मीडिया

भारतीय निशानेबाज मनु भाकर ने मंगलवार को टोक्यो ओलंपिक खत्म होने तक सोशल मीडिया से दूरी बनाने का फैसला किया है। 19 साल की भाकर ने ट्वीट किया, 'मैं टोक्यो ओलंपिक की तैयारी के अंतिम चरण में प्रवेश कर रही हूं, ऐसे में अब ओलंपिक संपन्न होने तक सोशल मीडिया से दूर रहूंगी।' उन्होंने कहा, 'देश को गौरवान्वित करने के लिए मुझे आपके प्यार, आशीर्वाद और समर्थन की जरूरत होगी। आप सभी से जल्दी ही मुलाकात होगी।' बता दें कि 23 जुलाई से टोक्यो ओलंपिक की शुरुआत होगी। 

विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन


ओलंपिक में देश का प्रतिनिधित्व की तैयारी कर रही मनु ओलंपिक जाने वाली भारतीय टीम के अन्य सदस्यों के साथ अभी क्रोएशिया में अभ्यास कर रही है। भारतीय टीम यहां आईएसएसएफ विश्व कप में हिस्सा ले रही है। टीम मे शामिल निशानेबाज यही से ओलंपिक में भाग लेने के लिए टोक्यो रवाना होंगे।


मौजूदा आईएसएसएफ विश्व कप में भाकर ने सौरव चौधरी के साथ 10 मीटर एयर पिस्टल मिश्रित टीम स्पर्धा में रजत पदक जीता है। वह हालांकि महिलाओं की 25 मीटर पिस्टल स्पर्धा में सोमवार को सातवें स्थान पर रही थी, जिसमें राही सरनोबत ने स्वर्ण पदक जीता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed