फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Manu Bhaker accuses officials at Delhi airport of treating her like criminal, seeks help from Kiren Rijiju 

मनु भाकर का दिल्ली एयरपोर्ट पर अपमान, एयर इंडिया ने फ्लाइट में चढ़ने से रोका, खेलमंत्री को देना पड़ा दखल

Fri, 19 Feb 2021 10:59 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मुकेश कुमार झा Updated Fri, 19 Feb 2021 10:59 PM IST
विज्ञापन
Manu Bhaker accuses officials at Delhi airport of treating her like criminal, seeks help from Kiren Rijiju 
मनु भाकर - फोटो : social media

भारत की स्टार महिला निशानेबाज मनु भाकर को दिल्ली एयरपोर्ट पर अपमान का सामना करना पड़ा। एयर इंडिया ने उन्हें फ्लाइट में चढ़ने से रोक दिया और उनसे 10,200 रुपये मांगे। दरअसल, मनु भाकर शुक्रवार को दिल्ली से भोपाल ट्रेनिंग के लिए जा रही थीं लेकिन एयर इंडिया अधिकारियों ने उन्हें फ्लाइट में बैठने से रोक दिया। मनु भाकर ने आरोप लगाया कि निशानेबाजी बंदूक से जुड़े कागजात होने के बावजूद एयर इंडिया के अधिकारियों ने उनके साथ बदसलूकी की और उनसे 10,200 रुपये की मांग की। उन्होंने एयर इंडिया के अधिकारी मनोज गुप्ता और अन्य स्टाफ पर अपमान करने का आरोप लगाया। गुस्से से लाल मनु ने इस प्रकरण को लेकर एक नहीं बल्कि पांच ट्वीट किए। अपने इस ट्वीट में मनु ने सबको (पीएम मोदी, अमित शाह, हरदीप सिंह पुरी, डीजीसीए) टैग किया। हालांकि, बाद में खेल मंत्री किरेन रिजिजू के दखल के बाद उन्हें फ्लाइट में चढ़ने दिया गया। इसके कुछ देर बाद मनु ने ट्वीट कर खेल मंत्री का शुक्रिया अदा किया, जिसके जवाब में रिजिजू ने लिखा, मनु भाकर आप भारत की शान हैं।'

विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed