फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   manpreet kaur has beech provisionally suspended by nada says navin agarwal

मनप्रीत कौर को नाडा ने अस्थायी रूप से निलंबित किया : नवीन अग्रवाल

Fri, 21 Jul 2017 01:08 PM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम Updated Fri, 21 Jul 2017 01:08 PM IST
विज्ञापन
manpreet kaur has beech provisionally suspended by nada says navin agarwal
मनप्रीत कौर - फोटो : scroll.in

भारत की शीर्ष शॉट पुटर मनप्रीत कौर को नाडा ने अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया है। डोपिंग निरोधक एजेंसी (नाडा) के महानिदेशक (डीजी) नवीन अग्रवाल ने समाचार एजेंसी एएनआई से कहा, 'परिणाम प्रबंध प्रक्रिया के समय नाडा को पता चला है कि मनप्रीत ने इस वर्ष चीन में हिस्सा लेते समय प्रतिबंधित पदार्थ लिया था। नाडा ने दो मामलों को जोड़ा और उन्हें निलंबित कर दिया। निलंबन के बाद मनप्रीत अगले महीने लंदन में होने वाली वर्ल्ड चैंपियनशिप में हिस्सा नहीं लेंगी।'

विज्ञापन


मनप्रीत का 24 अप्रैल को चीन में एशियाई ग्रैंड प्रिक्स के पहले चरण के दौरान मूत्र का सैंपल 'ए' लिया गया था। इससे पहले वो डाईमिथाइलबूटीलेमाईन पदार्थ का सेवन करने की दोषी पाई गई थीं। डाईमिथाइलबूटीलेमाईन वही पदार्थ है जो पटियाला में फेडरेशन कप राष्ट्रीय चैंपियनशिप्स के दौरान मनप्रीत के मूत्र सैंपल में पाया गया था। 
विज्ञापन


एएफआई के अध्यक्ष एडिले सुमरीवाला ने पीटीआई से कहा, 'मनप्रीत दोबारा प्रतिबंधित पदार्थ डाईमिथाइलबूटीलेमाईन का सेवन करने की दोषी पाई गई हैं। एएफआई ने उन्हें अनंतिम निलंबन सौंपा हैं। उन्हें वर्ल्ड चैंपियनशिप्स की टीम से हटाया जाएगा।'

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed