{"_id":"5970718f4f1c1be51e8b475f","slug":"manpreet-dropped-from-world-championships-due-to-again-stuck-in-dope-test","type":"story","status":"publish","title_hn":"डोप टेस्ट में दोबारा फेल हुई मनप्रीत कौर, वर्ल्ड चैंपियनशिप से होंगी बाहर","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
डोप टेस्ट में दोबारा फेल हुई मनप्रीत कौर, वर्ल्ड चैंपियनशिप से होंगी बाहर
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम
Updated Thu, 20 Jul 2017 02:34 PM IST
विज्ञापन
मनप्रीत कौर
- फोटो : scroll.in
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत की शीर्ष शॉट पुट (गोला फेंक) एथलीट मनप्रीत कौर प्रतिबंधित पदार्थों का सेवन करने की एक बार फिर दोषी पाई गई हैं, जिसकी वजह से वो अगले महीने लंदन में होने वाली वर्ल्ड चैंपियनशिप्स से बाहर हो गई हैं। एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एएफआई) ने गुरुवार को इसकी जानकारी दी।
विज्ञापन
मनप्रीत का 24 अप्रैल को चीन में एशियाई ग्रैंड प्रिक्स के पहले चरण के दौरान मूत्र का सैंपल 'ए' लिया गया था। इससे पहले वो डाईमिथाइलबूटीलेमाईन पदार्थ का सेवन करने की दोषी पाई गई थीं। डाईमिथाइलबूटीलेमाईन वही पदार्थ है जो पटियाला में फेडरेशन कप राष्ट्रीय चैंपियनशिप्स के दौरान मनप्रीत के मूत्र सैंपल में पाया गया था।
विज्ञापन
एएफआई के अध्यक्ष एडिले सुमरीवाला ने पीटीआई से कहा, 'मनप्रीत दोबारा प्रतिबंधित पदार्थ डाईमिथाइलबूटीलेमाईन का सेवन करने की दोषी पाई गई हैं। एएफआई ने उन्हें अनंतिम निलंबन सौंपा हैं। उन्हें वर्ल्ड चैंपियनशिप्स की टीम से हटाया जाएगा।'
विज्ञापन