{"_id":"59f74af14f1c1bec538ba172","slug":"manoj-strikes-gold-shiva-settles-for-silver-at-national-boxing-championship","type":"story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्रीय चैंपियनशिप: मुक्केबाज मनोज ने जड़ा गोल्डन पंच, शिव थापा फाइनल में हारे ","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
राष्ट्रीय चैंपियनशिप: मुक्केबाज मनोज ने जड़ा गोल्डन पंच, शिव थापा फाइनल में हारे
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान
Updated Mon, 30 Oct 2017 10:14 PM IST
विज्ञापन
मनोज कुमार
मुक्केबाज मनोज कुमार ने लगातार दूसरी बार राष्ट्रीय चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीत लिया जबकि शिव थापा को रजत पदक से संतोष करना पड़ा। रेलवे स्पोर्ट्स संवर्धन बोर्ड (आरएसपीबी) से खेल रहे मनोज ने सर्विस स्पोर्ट्स कंट्रोल बोर्ड (एसएससीबी) के दुर्योधन सिंह को 4-1 से पराजित किया।
विज्ञापन
शिव थापा को लाइटवेट (60 भारवर्ग) को एसएससीबी के मनीष कौशिक के खिलाफ रजत पदक मिला। मनोज कुमार को श्रेष्ठ मुक्केबाज जबकि मनीष कौशिक को श्रेष्ठ उदीयमान मुक्केबाज आंका गया। किंग्स कप में स्वर्ण पदक जीतने वाले आरएसपीबी के श्याम कुमार (49) ने मिजोरम के लालबियाकिमा को हराकर स्वर्ण पदक जीता।
विज्ञापन
कॉमनवेल्थ गेम्स रजत पदक मनदीप जांगड़ा ने 75 भारवर्ग में राष्ट्रीय मुक्केबाजी में अपना पहला स्वर्ण पदक जीता। उन्होंने फाइनल में मिजोरम के वानहलिमपुइया को 5-0 से हराया। एशियाई खेलों के कांस्य पदक विजेता सतीश ने हरियाणा के प्रवीण कुमार को सुपर हैवीवेट (+91) में पराजित किया। हरियाणा को 91 भारवर्ग में नमन ने स्वर्ण दिलाया। उन्होंने हिमाचल के वरिंदर कुमार को 5-0 से मात दी।
विज्ञापन