फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Manju Rani wins silver medal in 48kg category of World womens boxing championship 2019

विश्व मुक्केबाजी चैंपियनशिप: 19 वर्षीया मंजू रानी ने जीता सिल्वर मेडल, भारत को मिले कुल चार पदक

Sun, 13 Oct 2019 01:56 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Sun, 13 Oct 2019 01:56 PM IST
विज्ञापन
Manju Rani wins silver medal in 48kg category of World womens boxing championship 2019
मंजू रानी - फोटो : social media

भारत की युवा मुक्केबाज मंजू रानी को विश्व महिला मुक्केबाजी चैंपियनशिप में रजत पदक से संतोष करना पड़ा है। पहली बार विश्व चैंपियनशिप में भाग ले रही छठी वरीयता प्राप्त मंजू ने रविवार को 48 किग्रा भारवर्ग के फाइनल में शानदार खेल दिखाया लेकिन रुसी खिलाड़ी के आगे टिक नहीं पाई। उन्हें मेजबान रूस की दूसरी वरीयता प्राप्त खिलाड़ी एकातेरिना पाल्टसेवा के हाथों 4-1 से हार का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन


हालांकि इसके बावजूद मंजू ने इतिहास के पन्नों में अपना नाम दर्ज करा लिया। मंजू 18 सालों बाद दूसरी ऐसी मुक्केबाज बन गई हैं जिसने अपने पहले ही वर्ल्ड चैंपियनशिप में फाइनल में जगह बनाई है। उनसे पाहले 2001 में स्टार मुक्केबाज मैरी कॉम ने ये उपलब्धि हासिल की थी।
विज्ञापन


मंजू के फाइनल में हार के बाद विश्व महिला मुक्केबाजी चैंपियनशिप में भारत की चुनौती भी समाप्त हो गई। भारत की तरफ से मंजू रानी ने रजत पदक, मैरी कॉम, जमुना बोरो और लवलीना ने कांस्य पदक जीते।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed