{"_id":"5db50c678ebc3e93ba1b3b96","slug":"manika-batra-pv-sindhu-mary-kom-laud-pm-narendra-modi-s-effort-to-empower-women","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिंधु, मैरीकॉम सहित छह महिला खिलाड़ियों ने पीएम मोदी के अभियान को सराहा","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
सिंधु, मैरीकॉम सहित छह महिला खिलाड़ियों ने पीएम मोदी के अभियान को सराहा
Sun, 27 Oct 2019 08:48 AM IST
Rohit Ojha
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Rohit Ojha
Updated Sun, 27 Oct 2019 08:48 AM IST
विज्ञापन
मैरी कॉम-पीएम मोदी
- फोटो : सोशल मीडिया
देश की स्टार शटलर पीवी सिंधु, साइना नेहवाल, छह बार की विश्व चैंपियन बॉक्सर मैरीकॉम, निखत जरीन, टेबल टेनिस खिलाड़ी मणिका बत्रा और रेसलर पूजा ढांडा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के महिला सशक्तिकरण की दिशा में चलाए अभियान की सराहना की। सभी छह महिला खिलाड़ियों ने इस पर ट्वीट किया। भारत की लक्ष्मी नाम का यह अभियान पीएम मोदी की सोच पर आधारित है।
विज्ञापन
पीएम मोदी ने मन की बात में कहा था कि क्या इस दीवाली ऐसी महिलाओं का सम्मान हम कर सकते हैं, भारत की इस लक्ष्मी के सम्मान का कार्यक्रम कर सकते हैं। उन्होंने कहा, ‘हमारे आसपास कई ऐसी बेटियां, बहुएं, महिलाएं होंगी जो अपनी मेहनत, लगन और प्रतिभा से परिवार, समाज और देश का नाम रोशन कर रही हैं, असाधारण काम कर रही होंगी।’ उन्होंने सोशल मीडिया में ज्यादा से ज्यादा भारत की लक्ष्मी हैशटैग के साथ ज्यादा से ज्यादा कहानियां शेयर करने को भी कहा था।
विज्ञापन