फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   manika batra backs her decision to shift training base from Delhi to Pune

बचपन के कोच से अलग होने का फैसला सही : मनिका

Thu, 07 Nov 2019 07:37 AM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: मुकेश कुमार झा Updated Thu, 07 Nov 2019 07:37 AM IST
विज्ञापन
manika batra backs her decision to shift training base from Delhi to Pune
manika batra - फोटो : pti

भारत की स्टार महिला टेबल टेनिस खिलाड़ी मनिका बत्रा ने बचपन के कोच संदीप गुप्ता से अलग होने के फैसले को सही ठहराते हुए कहा कि पुणे को अभ्यास केंद्र बनाने से उन्हें काफी फायदा मिला। बत्रा को बखूबी पता है कि द्रोणाचार्य अवॉर्डी गुप्ता से अलग होने के उनके फैसले को लेकर लोग काफी बातें करेंगे लेकिन उसका मानना है कि उसके खेल को सुधारने के लिए यह जरूरी फैसला था।

विज्ञापन


दो दशक से गुप्ता के मार्गदर्शन में खेल रही बत्रा के रिश्ते उनसे इतने खराब हो गए कि अब आपस में बातचीत भी नहीं है। अब वह सन्मय परांजपे के साथ अभ्यास करती हैं। वह पिछले महीने आईटीटीएफ रैंकिंग में 18 पायदान चढ़कर 61वें स्थान पर पहुंच गईं। 
विज्ञापन


मनिका ने कहा, ‘अब मैं अपने खेल को लेकर आत्मविश्वास से ओतप्रोत हूं। मुझे फर्क महसूस हो रहा है। पुणे में माहौल काफी सकारात्मक है और मेरे अभ्यास के साझेदार भी मेरे साथ काफी मेहनत कर रहे हैं।’ राष्ट्रमंडल खेलों की स्वर्ण पदकधारी और एशियाई खेलों की कांस्य विजेता बत्रा को जल्दी शीर्ष-50 में आने की उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed