{"_id":"5b783df442c792466408bd54","slug":"manav-thakkar-win-two-bronze-at-asian-junior-championships","type":"story","status":"publish","title_hn":"मानव ठक्कर ने एशियन जूनियर चैंपियनशिप में जीता दो कांस्य पदक","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
मानव ठक्कर ने एशियन जूनियर चैंपियनशिप में जीता दो कांस्य पदक
भाषा, नई दिल्ली
Updated Sat, 18 Aug 2018 10:06 PM IST
विज्ञापन
मानव ठक्कर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विश्व रैंकिंग में पांचवें स्थान पर काबिज मानव ठक्कर की अगुवाई में भारतीय जूनियर टेबल टेनिस खिलाड़ियों ने म्यामां के नेपितॉ में खेले गए एशियाई जूनियर एवं कैडेट चैम्पियनशिप के व्यक्तिगत स्पर्धा में तीन पदक जीते।
विज्ञापन
इससे पहले भारतीय टीम ने टीम चैम्पियनशिप के फाइनल में पहुंच कर इतिहास रच दिया। आज भारतीय खिलाड़ियों ने पदक भी अपने नाम किये जिसमें युगल स्पर्धाओं में तीन कांस्य पदक शामिल हैं। बालक वर्ग के युगल मुकाबले में मानव और मानुष शाह की जोड़ी ने सिंगपुर के चुअ साओ हान जोश और यू जोंग जुन गेराल्ड की जोड़ी को प्री-क्वार्टर फाइनल में 3-2 से हराया।
विज्ञापन
क्वार्टर फाइनल में भारतीय जोड़ी ने ईरान के अमीन अहमदियान और अमिर्रेजा अब्बासर मोंजेजी की जोड़ी को 3-0 से शिकस्त देकर अंतिम चार में जगह पक्की की। सेमीफाइनल में हालांकि भारतीय जोड़ी चीन के शू यिंगबिन और यू हेयी की चुनौती से पार नहीं पा सकी और 0-3 से हार गयी जिससे उन्हें कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा।
विज्ञापन
मानव ने मिश्रित युगल में भी अर्चना कामथ के साथ मिलकर कांस्य पदक हासिल किया। सेमीफाइल में इस भारतीय जोड़ी को चीन के शू यिंगबिन एवं शी युनयाओ ने की चीन की जोड़ी ने हराया। भारत के लिए तीसरा कांस्य बालकों के युगल वर्ग में जीत चंद्रा और स्नेहित सुराज्जुला की जोड़ी ने हासिल किया।