फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Mamata Banerjee yet to follow up on promise of land, says Swapna Barman

स्वप्ना बर्मन ने लगाया ममता बनर्जी पर वादाखिलाफी का आरोप, कहा- अब तक नहीं मिली जमीन

Fri, 27 Sep 2019 09:24 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Fri, 27 Sep 2019 09:24 AM IST
विज्ञापन
Mamata Banerjee yet to follow up on promise of land, says Swapna Barman
स्वप्ना बर्मन
एशियन गेम्स की गोल्ड मेडलिस्ट हेप्टैथलीट स्वप्ना बर्मन ने गुरुवार को दावा किया कि पिछले साल इंडोनेशिया में खिताब के बाद उन्हें पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने जमीन का टुकड़ा देने का वादा किया था, वह अब तक पूरा नहीं किया है। ट्रेनिंग में सुविधा के लिए जलपाईगुड़ी में जन्मीं स्वप्ना को साल्टलेक में भारतीय खेल प्राधिकरण के पूर्वी केंद्र के समीप जमीन देने का वादा किया गया था।
विज्ञापन


लगभग एक साल बीतने के बावजूद स्वप्ना को सिर्फ किराए का घर दिया गया है जिसके लिए उन्हें अपने जेब से हर महीने चार हजार रुपये देने पड़ते हैं। स्वप्ना ने यहां एक कार्यक्रम के इतर कहा, ‘हमने इतने आग्रह किए लेकिन अधिकारियों ने बताया कि वित्त समिति ने जमीन देने का प्रस्ताव ठुकरा दिया है। मैं जानना चाहती हूं कि क्या मुख्यमंत्री को पता है कि उनके वादे के बावजूद मुझे जमीन देने से इनकार किया गया है।’
विज्ञापन


उन्होंने कहा, ‘मुझे सिर्फ 10 लाख रुपये और किराए का घर दिया गया जिसके लिए मैं अपनी जेब से चार हजार रुपये किराया दे रही हूं। यह काफी हताशा भरा है।’ स्वप्ना ने 2002 एशियाई खेलों की रजत पदक विजेता सोमा विश्वास का उदाहरण दिया जिन्हें सरकार ने उस समय जमीन दी थी। इसके अलावा तीरंदाज डोला बनर्जी, टेबल टेनिस खिालाड़ी मौउमा दास और पोलोमी घटक तथा तैराक बुला चौधरी को भी जमीन तोहफे में दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


घुटने और पीठ की चोट के लिए रिहैबिलिटेशन से गुजर रही स्वप्ना ने मुश्किल राह के बावजूद ओलिंपिक क्वॉलिफाइंग स्तर हासिल करने की उम्मीद जताई। उन्होंने कहा, ‘यह मुश्किल है लेकिन मुझे भरोसा है। अंकों में सुधार के लिए अगले साल मैं अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करूंगी।’
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed