{"_id":"5cd6e086bdec2207194afd71","slug":"mairaj-ahmad-khan-misses-men-s-skeet-final-at-shotgun-world-cup","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेराज शॉटगन विश्व कप के फाइनल में जगह बनाने से चूके","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
मेराज शॉटगन विश्व कप के फाइनल में जगह बनाने से चूके
Sat, 11 May 2019 08:17 PM IST
Mukesh Jha
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mukesh Jha
Updated Sat, 11 May 2019 08:17 PM IST
विज्ञापन
मिराज अहमद खान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अनुभवी भारतीय निशानेबाज मेराज अहमद खान ने आईएसएसएफ शॉटगन विश्व कप के स्कीट स्पर्धा के क्वालीफाइंग में शनिवार को यहां 125 में से 121 का स्कोर बनाने के बाद भी फाइनल में जगह बनाने से चूक गए।
विज्ञापन
प्रतियोगिता के तीसरे दिन मेराज इकलौते भारतीय थे जिन्होंने स्कीट स्पर्धा में आईएसएसएफ विश्व कप स्तर का पदक जीता है। वह शनिवार को 24, 25 और 23 के स्कोर के साथ फाइनल में जगह बनाने की ओर बढ़ रहे थे लेकिन आखिरी दौर के 21वें निशाने के बाद पिछड़ गये और 11वें स्थान पर रहे।
विज्ञापन
ओलंपिक में दो बार स्वर्ण पदक विजेता और चार बार के विश्व चैम्पियन अमेरिका के विंसेंट हैनकॉक ने इस स्पर्धा का स्वर्ण पदक जीता। मुकाबले में भाग ले रहे दूरे भारतीय शीराज शेख ने क्वालीफिकेशन में शुक्रवार को परफेक्ट 50 का स्कोर किया था लेकिन वह शनिवार को लय जारी नहीं रख सके और 21, 24 और 24 के निशाने के साथ कुल 119 का स्कोर किया। वह 33वें स्थान पर रहे।
विज्ञापन