फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Magnus Carlsen wins Norway Chess title, Praggnanandhaa defeats Nakamura to finish third

Norway Chess: कार्लसन ने नॉर्वे शतरंज का खिताब जीता, प्रज्ञानंद ने नाकामुरा को हराकर तीसरा स्थान हासिल किया

Sat, 08 Jun 2024 04:26 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, स्टावेंजर (नॉर्वे)
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, स्टावेंजर (नॉर्वे) Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sat, 08 Jun 2024 04:26 PM IST
सार

कार्लसन ने 17.5 अंक लेकर अपने अभियान का अंत किया। विजेता बनने पर उन्हें लगभग 65000 डॉलर की इनामी राशि मिली। उन्होंने प्रत्येक दौर में जीत दर्ज की। इनमें क्लासिकल टाइम कंट्रोल और आर्मगेडन दोनों शामिल हैं।

विज्ञापन
Magnus Carlsen wins Norway Chess title, Praggnanandhaa defeats Nakamura to finish third
आर प्रज्ञानंद - फोटो : PTI

विस्तार

भारतीय ग्रैंडमास्टर आर प्रज्ञानंद ने नॉर्वे शतरंज टूर्नामेंट के अंतिम दौर में अमेरिका के हिकारू नाकामुरा को हराकर अपने अभियान का सकारात्मक अंत किया और तीसरे स्थान पर रहे, जबकि दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी मैग्नस कार्लसन ने अपनी ख्याति के अनुरूप प्रदर्शन करके खिताब जीता।
विज्ञापन

कार्लसन ने 17.5 अंक लेकर अपने अभियान का अंत किया। विजेता बनने पर उन्हें लगभग 65000 डॉलर की इनामी राशि मिली। उन्होंने प्रत्येक दौर में जीत दर्ज की। इनमें क्लासिकल टाइम कंट्रोल और आर्मगेडन दोनों शामिल हैं। नाकामुरा ने अंतिम दौर में हारने के बावजूद 15.5 अंक के साथ दूसरा स्थान हासिल किया जबकि प्रज्ञानंद 14.5 अंक लेकर तीसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रज्ञानंद के लिए यह राहत की बात रही कि उन्होंने इस टूर्नामेंट में विश्व के चोटी के तीन खिलाड़ियों को हराया। उन्होंने कार्लसन और फैबियानो कारूआना को क्लासिकल टाइम कंट्रोल में पराजित किया और अब नाकामुरा के खिलाफ उनकी जीत ने सुनिश्चित किया कि वे शीर्ष तीन खिलाड़ियों को हराने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं।
विज्ञापन

अलीरेजा फिरौजा (13.5 अंक) ने चौथा स्थान हासिल किया। उन्होंने चीन के मौजूदा विश्व चैंपियन डिंग लिरेन को हराया जो छठे और अंतिम स्थान पर रहे। कारूआना ने 10 अंक के साथ पांचवा स्थान हासिल किया। महिला वर्ग में चीन की वेनजुन जू ने हमवतन टिंगजी लेई को हराकर शीर्ष स्थान हासिल किया। उन्होंने क्लासिकल टाइम कंट्रोल के तहत तीन जीत से कुल 19 अंक हासिल किए।

अन्ना मुजीचुक 16 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रही। उनके बाद लेई (14.5 अंक), भारत की आर वैशाली (12.5 अंक) और कोनेरू हम्पी (10 अंक) तथा पिया क्रैमलिंग (आठ अंक) का नंबर आता है। वैशाली को अंतिम दौर में क्रैमलिंग जबकि हम्पी को मुजीचुक से हार का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed