{"_id":"5be61208bdec2265a1062400","slug":"magnus-carlsen-vs-fabiano-caruana-match-ends-with-draw-after-115-moves-in-world-chess-championship","type":"story","status":"publish","title_hn":"वर्ल्ड चेस चैंपियनशिप का पहला गेम ड्रॉ, कार्लसन-फैबियानो के बीच सात घंटे तक चला मुकाबला","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
वर्ल्ड चेस चैंपियनशिप का पहला गेम ड्रॉ, कार्लसन-फैबियानो के बीच सात घंटे तक चला मुकाबला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Sat, 10 Nov 2018 04:37 AM IST
विज्ञापन
Magnus Carlsen and Fabiano Caruana
वर्ल्ड चेस चैंपियनशिप में शुक्रवार को मैगनस कार्लसन और फैबियानो कारूआना के बीच खेला गया मुकाबला ड्रॉ हो गया। दोनों खिलाड़ियों के बीच का यह मुकाबला 7 घंटों तक चला। इस तरह चैंपियनशिप का पहला गेम 115 चाल के बाद ड्रॉ पर खत्म हुआ।
विज्ञापन
मुकाबला ड्रॉ होने के बाद कारूआना ने कहा, 'मेरा मानना है कि मैं खुद को बहुत भाग्यशाली समझता हूं कि यह मुकाबला ड्रॉ के साथ संपन्न हुआ। मैं इस मुकाबले में कठिन स्थिति में था। मैगनस ने मुझे इस गेम से बाहर निकालना शुरू कर दिया था। मुझे ऐसा लग रहा था कि मैं हार रहा था, लेकिन यह मुकाबला ड्रॉ पर खत्म हुआ।'
विज्ञापन
वहीं, मैगनस ने कहा, 'मैंने शुरुआत बहुत अच्छा किया था। मैं समय के साथ बेहतर था और सही स्थिति में था। मुझे समय की परेशानी के कारण पहले नॉकआउट नहीं मिल सका। मुझे लगता है कि मैनंने थोड़ा सा सावधानी से भी खेला। अचानक उसे ब्रेक को लूज करने का मौका मिला फिर यह काफी रोमांचक हो गया। मैं उससे बस एक बड़ी गलती करने को मजबूर करने की उम्मीद कर रहा था, लेकिन मैं सफल नहीं हो सका।'
विज्ञापन