{"_id":"677086fdd22725cbeb0de268","slug":"magnus-carlsen-left-no-option-for-us-viswanathan-anand-on-magnus-being-thrown-out-of-tournament-for-jeans-2024-12-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Magnus Carlsen: 'कार्लसन ने हमारे लिए कोई विकल्प नहीं छोड़ा', जींस के लिए मैग्नस को बाहर किए जाने पर बोले आनंद","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
Magnus Carlsen: 'कार्लसन ने हमारे लिए कोई विकल्प नहीं छोड़ा', जींस के लिए मैग्नस को बाहर किए जाने पर बोले आनंद
Sun, 29 Dec 2024 04:47 AM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Sun, 29 Dec 2024 04:47 AM IST
सार
आनंद ने कहा, 'निश्चित रूप से हम यह कदम नहीं उठाना चाहते थे। हमने (मैग्नस को) कई विकल्प दिए।'
विज्ञापन
विश्वनाथन आनंद और मैग्नस कार्लसन
- फोटो : PTI
विस्तार
पांच बार के विश्व चैंपियन विश्वनाथन आनंद ने कहा कि फिडे मैग्नस कार्लसन को विश्व रैपिड और ब्लिट्ज शतरंज चैंपियनशिप से अयोग्य घोषित नहीं करना चाहता था, लेकिन नॉर्वे के खिलाड़ी ने नियमों का पालन करने से इनकार करके उनके पास कोई विकल्प नहीं छोड़ा। गत चैम्पियन कार्लसन पर जींस पहनने के कारण 200 डॉलर का जुर्माना लगाया गया।
टूर्नामेंट के नियमों के अनुसार जींस पहनना मना है। उन्होंने आठवें दौर के बाद तुरंत कपड़े बदलकर आने का अनुरोध मानने से इनकार कर दिया तो उन्हें अयोग्य करार दिया गया। टूर्नामेंट में रैपिड चैम्पियनशिप के नौवें दौर में उन्हें किसी के खिलाफ उतारा नहीं गया। शतरंज की वैश्विक शासी संस्था के उपाध्यक्ष आनंद ने 'चेसबेस इंडिया' से कहा, 'उन्होंने नियमों का पालन करने से इनकार कर दिया, हमारे पास कोई विकल्प नहीं छोड़ा। यह निर्णय भावनात्मक लग रहा था। मैग्नस समझौता करने को तैयार नहीं थे।'
आनंद ने कहा, 'निश्चित रूप से हम यह कदम नहीं उठाना चाहते थे। हमने (मैग्नस को) कई विकल्प दिए। मध्यस्थ ने कहा कि अगर मैग्नस नौवें दौर से पहले अपनी जींस बदल लेता तो सब ठीक रहेगा।' उन्होंने कहा, 'लेकिन मैग्नस ने कहा कि वह सैद्धांतिक रूप से ऐसा नहीं करने जा रहे हैं। उसने खुद कहा कि यह उसके लिए सैद्धांतिक मामला है। मध्यस्थ ने बस नियमों को लागू किया और हमने उसका समर्थन किया।'
विज्ञापन
आनंद ने कहा कि हालांकि उन्होंने कार्लसन से बात नहीं की, लेकिन उन्होंने कार्लसन के पिता हेनरिक से और स्पष्टीकरण मांगा। आनंद ने कहा, 'उन्होंने कहा कि वे हार नहीं मानने वाले हैं। इसलिए मैं चला गया।' उन्होंने कहा, 'हर खिलाड़ी नियमों का पालन कर रहा है। इयान नेपोमनियाचची को ड्रेस बदलने के लिए कहा गया था और उन्होंने ऐसा किया। यही कारण है कि वह खेल जारी रख पाये। तथ्य यह है कि मैग्नस ने इसका पालन करने से इनकार कर दिया जिससे हमारे पास बहुत कम विकल्प बचे।'