{"_id":"5bea5ff6bdec2269871ef15f","slug":"magnus-carlsen-and-fabiano-caruana-played-third-draw-in-world-chess-championship","type":"story","status":"publish","title_hn":"विश्व शतरंज चैंपियनशिप: कार्लसन और कैरूआना ने तीसरी बाजी भी ड्रॉ खेली","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
विश्व शतरंज चैंपियनशिप: कार्लसन और कैरूआना ने तीसरी बाजी भी ड्रॉ खेली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Tue, 13 Nov 2018 10:54 AM IST
विज्ञापन
मैगनस कार्लसन और फेबियानो कैरूआना
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विश्व नंबर-1 मैगनस कार्लसन और विश्व नंबर-2 फेबियानो कैरूआना ने लंदन में चल रही विश्व शतरंज चैंपियनशिप में तीसरी बाजी भी ड्रॉ खेली। सफेद मोहरों से खेल रहे कैरूआना ने 1.ई4 की पोजीशन से शुरुआत की। कार्लसन ने सिसिलियन डिफेंस की रोसोलिमो मिश्रण के साथ जोरदार पलटवार किया।
विज्ञापन
अमेरिकी ग्रैंडमास्टर कैरूआना ने अच्छी शुरुआत की और वह नॉर्वे के कार्लसन पर हावी भी दिख रहे थे। मगर 17वीं चाल के बाद वह भटक गए और फिर उनके लिए वापसी करना मुश्किल हो गया। इससे गत चैंपियन कार्लसन को मदद मिली और उन्होंने अपना स्तर सुधारते हुए बाजी संभाल ली।
विज्ञापन
यह गलती कैरूआना को भारी पड़ी और वह शेष बाजी में डिफेंसिव होकर खेले जबकि कार्लसन ने जीत हासिल करने के लिए पूरा जोर लगाया। कैरूआना ने हालांकि कार्लसन के खतरे को टाला और ड्रॉ कराने में कामयाबी हासिल की। यह मुकाबला 49 चालों के बाद बिना किसी नतीजे के समाप्त हुआ। वैसे, यह रोमांचक मुकाबला चार घंटे से अधिक चला।
विज्ञापन
कार्लसन और कैरूआना के बीच कुल 12 गेम होने हैं, जिनमें से अब तक तीन हो चुके हैं और दोनों ही ग्रैंडमास्टर के 1.5-1.5 अंक हैं। चैंपियन को बढ़त मिल सकती है, जिनके पास 9 गेम में से पांच में सफेद मोहरे रहने वाले हैं।