{"_id":"5e5fc3a68ebc3ec7547cfb23","slug":"long-distance-runner-kiranjeet-kaur-suspended-by-world-athletics-after-failing-dope-test","type":"story","status":"publish","title_hn":"लंबी दूरी की धाविका किरणजीत पर अस्थायी प्रतिबंध, प्रतिबंधित पदार्थ के सेवन के लिए पाई गईं पॉजीटिव","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
लंबी दूरी की धाविका किरणजीत पर अस्थायी प्रतिबंध, प्रतिबंधित पदार्थ के सेवन के लिए पाई गईं पॉजीटिव
Wed, 04 Mar 2020 08:35 PM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rajeev Rai
Updated Wed, 04 Mar 2020 08:35 PM IST
विज्ञापन
synthetic track Anu
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लंबी दूरी की धाविका किरणजीत कौर को प्रतिबंधित पदार्थ के सेवन के लिए पॉजीटिव पाए जाने के बाद विश्व एथलेटिक्स संस्था ने अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया है। भारतीयों में से टाटा स्टील कोलकाता 25 केमें जीत हासिल करने वाली 31 वर्षीय कौर पिछले साल दिसंबर में 1:38.56 सेकंड का समय निकालकर ओवरऑल 11वें स्थान पर रही थीं।
विज्ञापन
एथलेटिक्स इंटीग्रिटी इकाई ने कहा, ‘कौर में प्रतिबंधित पदार्थ एसएआरएम एस22 पाया गया था। अनुबंध 2-1 के अंतर्गत नोटिस जारी।’ उन्होंने पिछले साल मार्च में पटियाला में आयोजित फेडरेशन कप राष्ट्रीय चैंपियनशिप में 10,000 मीटर स्पर्धा में कांस्य पदक जीता था।
विज्ञापन
हरियाणा का प्रतिनिधित्व करने वाली यह एथलीट पहले 35:49.96 सेकंड के समय से चौथे स्थान पर रही थी। लेकिन डोपिंग के कारण संजीवनी जाधव का स्वर्ण पदक छीन लिया गया था जिसके बाद अपग्रेड के बाद उन्हें कांसा मिला था। एसएआरएम (सलेक्टिव एंड्रोजन रिसेप्टर मोड्यूलेटर्स) एनाबोलिक एजेंट हैं जो मांसपेशियों और हड्डियों दोनों को प्रभावित करता है।
विज्ञापन