{"_id":"5d3efdcf8ebc3e6ca621d19c","slug":"live-scores-and-updates-of-tamil-thalaivas-and-patna-pirates-pro-kabaddi-league-2019","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"प्रो कबड्डी लीग: पटना पाइरेट्स ने तमिल थलाइवाज और बंगाल वॉरियर्स ने पुनेरी पलटन को हराया","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
प्रो कबड्डी लीग: पटना पाइरेट्स ने तमिल थलाइवाज और बंगाल वॉरियर्स ने पुनेरी पलटन को हराया
Mon, 29 Jul 2019 08:43 PM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rajeev Rai
Updated Mon, 29 Jul 2019 08:43 PM IST
विज्ञापन
पटना vs तमिल
- फोटो : social media
प्रो कबड्डी लीग के सातवें संस्करण के 16वें मुकाबले में पटना पाइरेट्स ने जीत हासिल की। आखिरी मिनट तक चले रोमांचक मुकाबले में पटना पाइरेट्स ने तमिल थलाइवाज को 24-23 से हराया।
विज्ञापन
पहले हाफ तक दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली और स्कोर 11-11 की बराबरी पर रही। लेकिन दूसरे हाफ में पटना ने जबरदस्त खेल दिखाया और तमिल को चारों खाने चित कर दिया। पूरे मैच कद दौरान दोनों टीमों की तरफ से डिफेंस का शानदार खेल देखने को मिला। पटना की यह तीन मैचों की दूसरी जीत और तमिल की इतने की मैचों में दूसरी हार। पटना 11 अंकों के साथ तीसरे, जबकि तमिल सात अंकों के साथ तालिका में आठवें नंबर पर है।
विज्ञापन
दिन के दूसरे मैच में बंगाल वॉरियर्स ने पुनेरी पलटन को 43-23 से मात दी। वॉरियर्स दो तीन मैचों में दो जीत से 11 अंकों के साथ दूसरे नंबर पर है। पलटन की यह लगातार तीसरी हार है। वह 12 टीमों में 11वें नंबर पर है।
विज्ञापन