एशियन गेम्स: भारतीय महिला हॉकी टीम का शानदार आगाज, इंडोनिशया को दी 8-0 से बुरी हार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय महिला हॉकी टीम ने मेजबान इंडोनेशिया को 8-0 से रौंदते हुए जीत के साथ एशियन गेम्स का आगाज किया। शुरुआत से ही भारतीय महिला टीम आक्रामक हॉकी खेल रही थी। गुरजीत कौर ने शानदार हैट्रिक जमाई। वंदना कटारिया-नवनीत कौर ने दो-दो गोल दागे।
ग्रुप-बी के इस मैच में भारतीय टीम के लिए उदिता दत्त ने छठे, वंदना ने 13वें और 27वें और नवनीत कौर ने 24वें तथा 50वें मिनट में गोल किए। 16वें, 22वें और 57वें मिनट में गोल कर गुरजीत ने अपनी हैट्रिक पूरी की।
1982 में एशियाई खेलों की स्वर्ण पदक विजेता भारतीय टीम भारतीय खिलाड़ियों ने मुकाबले के शुरुआत से ही आक्रामक अंदाज में खेलना शुरू किया और पहले क्वार्टर में कई मौके बनाए तथा तीन
गोल दागे। टीम ने इसके बाद दूसरे क्वार्टर में दो और चौथे क्वार्टर में तीन गोल किया।
मेजबान इंडोनेशिया को मैच में कई पेनाल्टी कॉर्नर मिले, लेकिन उसके खिलाड़ी इसे भूनाने में कामयाब नहीं रहे और टीम को अपने पहले ही मैच में शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा। भारतीय टीम अब 21 तारीख को कजाकिस्तान, 25 को कोरिया और 27 को थाईलैंड के खिलाफ मुकाबले में उतरेगी।
नीचे पढ़िए LIVE अपडेट्स
तीसरा क्वार्टर भारत 7-0 इंडोनेशिया: भारत ने दागा सातवां गोल
तीसरे क्वार्टर का अंत
दूसरा क्वार्टर भारत 6-0 इंडोनेशिया: भारत ने दागा छठा गोल
दूसरा क्वार्टर भारत 5-0 इंडोनेशिया: पेनल्टी कॉर्नर में भारत ने दागा पांचवां गोल
दूसरा क्वार्टर भारत 4-0 इंडोनेशिया: पेनल्टी कॉर्नर में भारत ने दागा चौथा गोल
दूसरा क्वार्टर: भारत 3-0 इंडोनेशिया: गोल! पेनल्टी कॉर्नर में गुरजीत ने राइट कॉर्नर के नीचले इलाके पर दनदनाता शॉट लगाया और यह गोल।
पहले क्वार्टर का अंत
पहला क्वार्टर: भारत 2-0 इंडोनेशिया: गोल! अनुभवी खिलाड़ी वंदना कटारिया ने भारतीय टीम के लिए दूसरा गोल किया। वंदना और नवजोत के बीच वन-टू-वन का बेहतरीन सामंजस्य देखने को मिला।
पहला क्वार्टर: इंडोनेशिया की पूरी टीम सिर्फ डिफेंस पर फोकस, भारतीय महिलाएं इस वक्त बेहद आक्रामक
पहला क्वार्टर: इंडोनेशिया पर भारी दबाव, मैच में भारतीय महिलाएंं पूरी तरह हावी
पहला क्वार्टर: भारत 1-0 इंडोनेशिया: गोल! उदिता ने खोला भारतीय टीम का खाता। नमिता के जोरदार शॉट को इंडोनेशिया की गोलकीपर ने विफल किया। गेंद छिटककर उदिता के पास आई। जिसके बाद उन्होंने नेट भेदने में कोई गलती नहीं की।